खाने में प्याज को शामिल करने के कई फायदे हैं। कच्चा प्याज सिर्फ लू से ही नहीं बचाता बल्कि कई बीमारियों से भी रोकथाम करता है। कई शोधों में कच्चे प्याज के औषधीय गुणों का खुलासा हुआ है। कच्चा प्याज खाने से कैंसर से लेकर हाई ब्लड शुगर और हार्ट अटैक जैसी घातक बीमारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा कच्चा प्याज, स्किन के लिए भी लाभाकारी होता है। सलाद के तौर पर कच्चा प्याज खाने से शरीर में कैंसर के सेल्स नहीं बढ़ते हैं। प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं जिसकी वजह से हमारे ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पाचन प्रक्रिया सही रहती है। पाचन से जुड़ी पुरानी से पुरानी समस्याएं प्याज खाने से दूर होती हैं। आइए विस्तार से कच्चा प्याज खाने के फायदों के बारे में जानते हैं..