सुबह के नाश्ते के लिए पराठे एक शानदार डिश है। जो बच्चों से लेकर बड़े तक बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। आलू का पराठा हो या फिर गोभी का इसी तरह से बहुत सारी सब्जियां भरकर भी पराठे बनाए जा सकते हैं। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं मुगलई पराठे की रेसिपी। जो एक बंगाली स्ट्रीट फूट है और इसमें अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। आगे की स्लाइड में जानें इसे बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
मुगलई पराठे बनाने के लिए सामग्री
आटा दो कप, मैदा आधा कप, घी एक कप, प्याज एक बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च तीन, धनिया पत्ता, पानी आवश्यकतानुसार और अंडे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : SOCIAL MEDIA
मुगलई परांठे बनाने की रेसिपी
पराठे बनाने के लिए सबसे पहले गेंहू के आटे को मैदे में मिलाकर उसमें एक चम्मच घी डालकर अच्छे से गूंथ लें। आटा बिल्कुल नरम गूंथें और पांच से सात मिनट के लिए ढककर रख दें। अब एक तवा गर्म कर उसमें आटे की छोटी लोई लेकर गोलाकार बेल लें और तवे पर डाल दें।
4 of 5
अब इस रोटी के ऊपर अंडे को फोड़कर डाल दें और इसके ऊपर नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता डाल दें। दो से तीन मिनट में जब ये पकने लगे तो तवे पर किनारे की तरफ से तेल डालकर फोल्ड कर लें। पलटे हुए दूसरे भाग पर भी घी लगाकर सेंक लें।
जब दोनों तरफ का हिस्सा सुनहरा भूरा हो जाए तो किसी बर्तन में निकालकर इसके दो से चार टुकड़े कर लें। अब अपने इस पसंदीदा मुगलई पराठे को चटनी. सॉस या रायता के साथ गर्मागर्म सर्व करें।