दिल का दोस्त
ओट्स अनाज का रूप है। इस के चोकर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम कर दिल को स्वस्थ रखता है। हार्टअटैक के खतरे कम करता है। वजन कम करने में भी सहायक है, इसलिए इसे दिल का दोस्त कहा जाता है। इसके अलावा कैंसर से बचाव, गर्मी से बचाव, रुखी त्वचा आदि समस्या से निजात दिलाने में सहायक है ।