फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा दिखना हैं जवां तो बर्थ डेट के हिसाब से करें खाने का चयन

Sat, 10 Mar 2018 09:25 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अगर आप भी हमेशा जवान दिखना चाहते हैं तो डाइट प्लान नहीं अपनी बर्थ डेट पर नजर डालिए। सुनकर हैरानी हुई होगी कि बर्थ डेट का जवान दिखने से क्या मतलब। आपको बता दें कि अपनी बर्थ डेट के हिसाब से कुछ ऐसी खास चीजें होती हैं जिन्हें खाकर आप ताउम्र जवान दिख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...     
विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1
अगर आपका मूलांक 1 है तो आपको केसर, काली मिर्च, अदरक, अजवाइन, सौंठ, नींबू, जायफल, खजूर, संतरा आदि का सेवन करना चाहिए। यह आपको ताउम्र स्वस्थ रखने में मदद करेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 10
केला
मूलांक 2
जिन लोगों का मूलांक 2 है उनके लिए केला, अककड़ी, सिंघाड़ा, हरा सलाद, पत्ता गोभी, आदि बहुत फायदेमंद होते हैं।
 

4 of 10
मूलांक 3
मूलांक 3 वाले जातकों के लिए अंगूर, अनानास, शतवारी, नाशपति, पुदीना, बादाम, केसर, लौंग, चुकंदर, अंजीर आदि चीजें आपको सेहतमंद बनाए रखती हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
Fenugreek greens
मूलांक 4
अगर आपका मूलांक 4 है तो आपको मेथी, सलाद, प्याज, हरी सब्जियां, करेला, नीम और लगभग सभी मीठे फल आपके लिए लाभदायक होते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5
अगर आपका मूलांक 5 से है तो आपको बादाम, अखरोट, नारियल, चुकंदर, जौ की रोटी खानी चाहिए। बादाम और अखरोट आपको विशेष रूप से लाभ पहुंचाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 10
pomegranate
मूलांक 6
मूलांक 6 के लोगों को अनार, अंजीर, अखरोट, विभिन्न प्रकार की फलियां, चुकंदर, तरबूज, नाशपति और बादाम अपने आहार में अवश्य शामिल करने चाहिए।
 

8 of 10
मूलांक 7
मूलांक 7 के लोगों को फलों का रस अवश्य पीना चाहिए। आपको ककड़ी, प्याज, टमाटर, मूली, नींबू, आदि का सलाद, गोभी, संतरा और अंगूर...इत्यादि जरूर खाने चाहिए।
 

9 of 10
मूलांक 8
अगर आपका मूलांक 8 है तो आपको ताजी हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए। लंबे समय तक जवान बने रहने के लिए आपको धनिया, पुदीना, प्याज, लहसुन, पालक की सब्जी और केले का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
मूलांक 9
अगर आपका जन्म मूलांक 9 है तो आपको हरी मिर्च, तोरी, मीठे फल, कली मिर्च, आदि का सेवन करना चाहिए। आपको नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें