फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Party Menu Idea: क्रिसमस से लेकर नये साल तक की पार्टी के लिए अभी से प्लान कर लें पूरा मेन्यू

Wed, 17 Dec 2025 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2026 and Christmas Party Menu Idea: क्रिसमस और नये साल की पार्टी के लिए हर कोई काफी उत्साहित रहता है। ऐसे में हम आपको उसके लिए मेन्यू का आइडिया देने जा रहे हैं, ताकि आप पहले ही इस टेंशन को दूर कर सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
क्रिसमस से लेकर नये साल तक की पार्टी के लिए अभी से प्लान कर लें पूरा मेन्यू - फोटो : Adobe stock
New Year 2026 and Christmas Party Menu Idea: कुछ ही दिन में साल खत्म हो जाएगा और 2026 का आगाज होगा। साल के अंत में क्रिसमस जैसा बड़ा पर्व आता है, जिसका इंतजार लोग सालभर करते हैं। जगह-जगह क्रिसमस के मौके पर पार्टी का आयोजन होता है। क्रिसमस के ठीक पांच दिन के बाद साल खत्म होता है और उस दिन हर जगह न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया जाता है।

क्रिसमस और नये साल की पार्टी के लिए हर कोई काफी उत्साहित रहता है। इस पार्टी में सबसे ज्यादा टेंशन होती है खाने की, क्योंकि ये समझ नहीं आता है ऐसा क्या बनाकर मेहमानों को खिलाया जाए जो टेस्टी भी हो और देखने में भी अच्छा लगे। ऐसे में हम आपको उसके लिए मेन्यू का आइडिया देने जा रहे हैं, ताकि आप पहले ही इस टेंशन को दूर कर सकें। आप अभी से दोनों पार्टीज का मेन्यू बनाकर सेट कर लें, ताकि पार्टी एन्जॉय करने में खाना आपकी रुकावट न बनें। 
विज्ञापन

2 of 6
वेलकम ड्रिंक्स - फोटो : instagram
वेलकम ड्रिंक्स

जब भी हमारे घर पर कोई मेहमान आता है तो उसका स्वागत वेलकम ड्रिंक से ही किया जाता है। घर पर वेलकम ड्रिंक बनाने के लिए आप ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी मॉकटेल को तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप फ्रेश लाइम सोडा भी तैयार कर सकते हैं। अगर सर्दी में कुछ गर्म बनाना है तो हॉट चॉकलेट भी एक बेहतर विकल्प है। इसे बच्चे भी पीना पसंद करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
स्टार्टर - फोटो : instagram
स्टार्टर

अब बात करते हैं कि मेहमानों को स्टार्टर में क्या सर्व करें तो उसके लिए वेज स्प्रिंग रोल एक बेहतर विकल्प है। अगर आप स्प्रिंग रोल बनाना नहीं चाहती हैं तो पनीर टिक्का बनाकर सर्व करें। इसे आप पहले से भी बनाकर रख सकती हैं। इसके अलावा अगर पार्टी में बच्चे भी आ रहे हैं तो चीज बॉल्स बनाएं। 

 

4 of 6
मेन-कोर्स - फोटो : instagram
मेन-कोर्स

अब बात करते हैं मेनकोर्स की कि आखिर मेहमानों को मेनकोर्स में क्या परोसेंं। तो उसके लिए पहले तो ये फाइनल करें कि आप इंडियन परोसना चाहते हैं या कुछ और। जैसे कि आप शाही पनीर के साथ मिक्स वेज और बटर नान परोस सकते हैं। इसके साथ पुलाव भी बढ़िया लगता है। अगर इंडियन नहीं तो चाइनीज में नूडल्स, चिली पनीर या मंचूरियन भी खाने में बढ़िया लगेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
स्लाइड्स में क्या रखें - फोटो : Adobe stock
स्लाइड्स में क्या रखें

आजकर ग्रीन सलाद के साथ-साथ रशियन सलाद और पुदीने की चटनी लोगों को काफी पसंद आ रही है। आप कोल्ड पास्ता सलाद भी मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इसके साथ पापड़ तो अवश्य ही सर्व करें। पापड़ तो हर डिश के साथ अच्छा ही लगता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिठाई में क्या परोसें? - फोटो : instagram
मिठाई में क्या परोसें? 

मौका जब क्रिसमस और नये साल का है तो पारंपरिक मिठाई को छोड़कर आप प्लम केक, चॉकलेट केक या फिर चॉकलेट ब्राउनी को सर्व कर सकते हैं। अगर पारंपरिक मिठाई को परोसना है तो अलग ट्विस्ट के साथ परोसें। जैसे आप गुलाब जामुन के साथ वनीला आइसक्रीम सर्व कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें