फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल पर चॉकलेट केक ऐसे करें तैयार, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Mon, 01 Jan 2024 12:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस न्यू ईयर की पार्टी में घर पर ही केक बनाना चाहते हैं, तो आज के लेख में हम आपको केक बनाने की सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
New Year 2024 - फोटो : pexel
New Year 2024: नए साल के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिस तरह से बहुत से लोग अपने दोस्तों के साथ बाहर पार्टी करने जाते हैं, और समय व्यतीत करते हैं, ठीक उसी तरह से बहुत से लोगों को अपने परिवार के संग समय बिताना पसंद होता है।  

चाहे पार्टी हो, या आप घर पर समय व्यतीत करें, नए साल के मौके पर सभी का मुंह मीठा कराना तो बनता ही है। अगर आप कुछ मीठा बनाने का सोच रहे हैं तो चॉकलेट केक एक बेहतर विकल्प है।

दरअसल, चॉकलेट केक एक ऐसी डिश है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक काफी चाव से खाते हैं। इसे बनना भी काफी आसान है। अगर आपको कुछ और समझ नहीं आ रहा है तो आप अपने मेहमानों और घरवालों के लिए घर पर ही स्वादिष्ट चॉकलेट केक तैयार कर सकती हैं। आप इसे बनाकर अपने घरवालों को खुश कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
New Year 2024 - फोटो : social media
चॉकलेट केक बनाने के लिए सामान
  • मैदा (1.5 कप)
  • बेकिंग पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (1/2 छोटी चम्मच)
  • कॉको पाउडर (3 बड़े चम्मच)
  • चॉकलेट चिप्स
विज्ञापन

3 of 7
New Year 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
  • तेल (1/2 कप)
  • वेनिला एक्सट्रैक्ट (1 छोटी चम्मच)
  • अंडा (1)
  • चीनी (1 कप)
  • दूध (1 कप)

4 of 7
New Year 2024 - फोटो : iStock
विधि

अगर आप न्यू ईयर की पार्टी के लिए घर पर केक तैयार करना चाहते हैं, तो सबसे पहले को अपने ओवन को 180 सेल्सियस पर प्री हीट कर लें। इसके बाद अब एक बड़े कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉको पाउडर को मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 7
New Year 2024 - फोटो : istock
इन सूखी चीजों को सही से मिलाने के बाद कटोरे में चीनी, दूध, तेल, वेनिला एक्सट्रेक्ट और अंडा डालें। अब इस चमचे की मदद से इसे सही से मिक्स करें। ध्यान रखें कि ना तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और ना ज्यादा पतला। इसका बेटर तैयार करते वक्त ये भी ध्यान रखें कि इसमें किसी तरह की गांठ नहीं पड़नी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
New Year 2024 - फोटो : istock
जब बेटर तैयार हो जाए तो इसमें चॉकलेट चिप्स डालें। बेटर तैयार करने के बाद एक केक पैन में तेल लगाकर इसे सही से ग्रीस करें। अब केक पैन में तैयार मिश्रण को डालें और 30-35 मिनट तक बेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
New Year 2024
इस बीच एक बार चाकू की मदद से ये चेक जरूर कर लें कि ये सही से पक गया है या नहीं। अगर चाकू में केक चिपक नहीं रहा है, तो मतलब ये पूरी तरह के पक चुका है। चाहें तो इसके ऊपर चॉकलेट सीरप डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें