फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पेट चाय पीने की आदत कर सकती है बीमार, हो जाएं सावधान

Sun, 09 Apr 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 5
सुबह की शुरुआत करने के लिए सबसे जरूरी चीज ज्यादातर लोगों के लिए चाय होती है। एक रिसर्च में पाया गया है कि करीब 80 प्रतिशत लोगों को बेड टी पीने की खराब आदत होती है। चाय पीए बिना वो बिस्तर से नहीं उठ पाते। अगर आपको भी है ऐसी ही आदत है तो इस खबर को जरूर पढ़ें और अपनी इस आदत को सुधारें क्योकि इससे आपकी सेहत को कई नुकसान होते हैं।

खाली पेट चाय पीने के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं आगे की स्लाइड्स में जानें।

 
विज्ञापन

2 of 5
मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, खाली पेट चाय पीना हमेशा नुकसानदायक ही रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चाय में जरूरत से ज्यादा कैफीन होता है। कैफीन के साथ चाय में थियोफाइलीन और एल थयनिन जैसे खनिज तत्व होतें हैं। आपको बता दें इन खनिज तत्वों के सेवन से शरीर काफी उत्तेजित होता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कई लोगों का ऐसा मानना है कि सुबह में खाली पेट ब्लैक टी पीने से सेहत अच्छी रहती है और शरीर स्वस्थ होता है लेकिन हम आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये अवधारणा बिल्कुल गलत है। खाली पेट ब्लैक टी पीना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आप मोटापे जैसी भयंकर बीमारी को निमंत्रण देतें हैं। 

 

4 of 5
न सिर्फ ब्लैक टी बल्कि दूध वाली चाय भी आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। हालांकि इसका असर धीरे-धीरे होता है। सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से आपके स्वाभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है और आपको पता भी नहीं चलता। इसके साथ ही खाली पेट चाय पीने से आपको जल्दी थकान हो सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाली पेट चाय पीने का कारण आपको घबराहट और मिचली जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही खाली पेट चाय पीने के कारण पेट के अंदर जख्म, पेट की अंदर की खाल का जल जाना और अल्सर जैसी खतरनाख बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सुबह दो से तीन गिलास पानी पीएं और हल्का सा कुछ खाने के बाद ही चाय पीएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें