फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि स्पेशल व्रत रेसिपी: इस बार बनाएं यह खास डोसा, स्वाद ही नहीं सेहत का भी है खजाना

Mon, 08 Apr 2019 02:44 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vrat dosa
व्रत में दिनभर भूखे रहने के बाद क्या आपका भी मन कुछ चटपटा जायकेदार खाने का करता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि व्रत में फलाहार का सेवन किया जाता है। ज्यादातर लोग आलू, समा के चावल या कूटू का आटा या सिघाड़े का आटा का सेवन करते हैं। क्या आपने कभी व्रत में खाए जाने वाले डोसे के बारे में सुना है? 
विज्ञापन

2 of 5
kuttu ka atta
आवश्यक सामग्री
समा के चावल- 1 कप
सिघाड़े का आटा- आधा कप
घी- 2-3 टेबल स्पून
सेंधा नमक- आधा छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
हरा धनियां- 2-3 टेबल स्पून
विज्ञापन

3 of 5
sama ke chawal
विधि-
व्रत वाले डोसे बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल को साफ करके धोकर 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिए। एक कटोरे में साबुदाना को भी दो घंटे के लिए भिगो कर रख दें। 

4 of 5
sabudana
अब मिक्सर में भिगे हुए चावल और साबुदाना को थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इस पेस्ट को एक कटोरे में निकालिए और इसमें सिघाड़े का आटा डालकर मिलाइए। डोसा बनाने के लिए आपका बैटर तायार है। बैटर में सेंदा नमक, काली मिर्च, और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिक्स कर लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vrat dosa
बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये फूल कर तैयार हो जाए। अब तवे को गरम कीजिए। उस पर घी लगाइए और बैटर फैलाकर डोसा बनाएं। डोसे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें