Navratri Recipes: नवरात्रि में हर दिन तरह तरह के फलाहारी भोज्य पदार्थ बनाए जा सकते हैं। नवरात्रि के नौ दिन उपवास करने वाले लोग शरीर की एनर्जी को बनाएं रखने के लिए पोषक तत्वों का सेवन किया जाता है। उपवास का खाना बहुत साधारण होता है। भूख शांत करने और शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नौ दिन तक साधारण सात्विक भोजन करते हैं लेकिन आप चाहें तो इसी सात्विक व फलाहारी खाने को कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी के जरिए चटपटा बना सकते हैं। फलाहारी भोजन को थोड़ा चटपटा बनाने के लिए साथ में व्रत वाली चटनी बना सकते हैं। सामान्य तौर पर लहसुन प्याज से बनी चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है लेकिन व्रत वाली चटनी बनाने के लिए आप लहसुन प्याज समेत तमाम चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। चलिए जानते हैं उपवास के लिए चटपटी चटनी बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
चटनी की रेसिपी
- फोटो : Istock
फलाहारी मूंगफली की चटनी बनाने की सामग्री
मूंगफली, घी, जीरा, सूखी लाल मिर्च, तिल, कद्दूकस किया हुआ नारियल, इमली और सेंधा नमक।
विज्ञापन
3 of 5
मूंगफली
- फोटो : social media
मूंगफली की चटनी बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- मूंगफली की चटनी बनाने के लिए पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें।
स्टेप 2- अब घी में मूंगफली मिलाकर भून लें।
स्टेप 3- आधा चम्मच जीरा डालकर चटकने दें।
4 of 5
फलाहारी चटनी
- फोटो : iStock
स्टेप 4- फिर सूखी लाल मिर्च डालकर एक दो मिनट के लिए भूनें।
स्टेप 5- सारी सामग्री भूनते समय आंच धीमी रखें।
स्टेप 6- जब मूंगफली घी छोड़ने लगे और सुनहरी हो जाए तो ऊपर से तिल मिलाकर एक मिनट के लिए भून लें।