फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Recipe: नवरात्रि में मीठा खाने का है मन, तो इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी

Tue, 27 Sep 2022 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लौकी की बर्फी - फोटो : facebook

Navratri Special Vrat Recipes: नवरात्रि के नौ दिन जो लोग उपवास करते हैं, वह फलाहार का सेवन करके व्रत रखते हैं। नौ दिनों तक फलाहारी भोजन करने वालों के लिए बहुत विकल्प होते हैं। वह कई ऐसी डिश बना सकते हैं, जो नवरात्रि उपवास में खाई जाती है। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए उपवास के पोषण की पूर्ति भी जरूरी है। ऐसे में व्रत में पौष्टिक फलाहारी आहार को अपनी नवरात्रि डाइट चार्ट प्लान में शामिल कर सकते हैं। नवरात्रि में आलू, लौकी जैसी सब्जियों का सेवन किया जा सकता है। आप इन्हीं सब्जियों से कई तरह के फलाहारी लजीज व्यंजन बना सकते हैं। नवरात्रि के मौके पर फलाहारी व्यंजन से मुंह मीठा करना हो तो मिठाई बना सकते हैं। सामान्य खोए की बर्फी तो आपने खाई ही होगी, लेकिन शरीर में पौष्टिकता की पूर्ति के साथ स्वाद के लिए लौकी की बर्फी नवरात्रि में ट्राई कर सकते हैं। ये रही लौकी की बर्फी की रेसिपी।

विज्ञापन

2 of 5
लौकी - फोटो : pintrest
लौकी की बर्फी के लिए सामग्री

कद्दूकस की हुई लौकी, खोया, घी, चीनी, फुल क्रीम दूध, पिसी इलायची।
विज्ञापन

3 of 5
लौकी की बर्फी - फोटो : Pixabay
लौकी की बर्फी की विधि

स्टेप 1- एक बर्तन में दूध लेकर उसे उबाल लें।

स्टेप 2- अब उबलते हुए दूध में कद्दूकस की हुई लौकी को डालें।

स्टेप 3- 10 से 15 मिनट मध्यम आंच पर पकने दें।

4 of 5
लौकी की बर्फी - फोटो : istock
स्टेप 4- फिर दूध और लौकी में चीनी मिलाकर चलाते रहें।

स्टेप 5- जब लौकी में दूध सूख जाए और मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो उसमें खोया मिला लें।

स्टेप 6- घी और पिसी हुई इलायची डालकर अच्छे से मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लौकी की बर्फी - फोटो : istock
स्टेप 7- अब एक प्लेट में घी लगाकर लौकी वाले मिक्सचर को अच्छी तरह से फैला लें।

स्टेप 8- ऊपर से पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट से गार्निश करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

आपकी लौकी की बर्फी तैयार है। इसे ठंडा होने के बाद बर्फी के शेप में काटकर सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें