Navratri Prasad: नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। सालभर में दो बार माता रानी नवरात्रि में लोगों के घरों में पधारती हैं। उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि आज यानी कि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिनों के लिए माता रानी की आराधना की शुरुआत होती है।
अगर आप इन नवरात्रि मां दुर्गा को खुश करना चाहती हैं तो शारदीय नवरात्रि के इन खास नौ दिनों में आप माता रानी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाकर प्रसन्न कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको इन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप माता रानी को लगा सकती हैं। इन चीजों को आप आसानी से घर में बना सकते हैं।