फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2019: नवरात्रि में आप भी रख रहें हैं उपवास तो बनाए लौकी के लच्छे, जानें इसकी रेसिपी

Sun, 29 Sep 2019 10:06 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : सोशल मीडिया
शारदीय नवरात्रि शरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। नवरात्रि में बहुत लोग नौ दिन तक उपवास रखकर मां दुर्गा की उपासना करते हैं। ऐसे में प्रतिदिन एक जैसा फलाहार अच्छा नहीं लगता है और 9 दिन का समय भी लंबा होता है, इसलिए आपको रोज कुछ अलग-अलग चीजें खाने के लिए बनानी चाहिए। व्रत के फलाहार में लौकी के लच्छे भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लच्छे खाने में बहत ही स्वादिष्ट लगते हैं। आइए जानते हैं लौकी के लच्छे बनाने की विधि...
विज्ञापन

2 of 3
लौकी - फोटो : सोशल मीडिया
लौकी के लच्छे बनाने की समाग्री

लौकी - 1
चीनी - 1 कप
गुलाब जल - 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि
लौकी के लच्छे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और लौकी के बीच के सफेद भाग को हटा दें। अब कद्दुकस की सहायता से इसके लच्छे निकाल लें। अब इन लच्छों को पानी से धो लें। लच्छों को धोने से इनका खारापन निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
लौकी - फोटो : सोशल मीडिया
अब आपको चाशनी तैयार करनी होगी, जिसके लिए एक पैन में पानी और चीनी ले लें। चीनी को पानी में घुलने तक पकाएं। जब चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए तो लौकी के लच्छों को डाल 10 मिनट तक पकाएं। चाशनी जैसे ही सुख जाए तो इसे आग पर से हटा लें और ठंडा होने तक इंतजार करें। लच्छों को ठंडा होने के बाद इनमें गुलाब जल मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट लौकी लच्छा खाने के लिए तैयार है। इन लच्छों को रेफ्रिजरेटर में 9 दिनों के लिए स्टोर भी किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें