फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traditional Sweet Dishes: ईद के दिन घर पर ही बनाएं ये पांच मिठाई, मेहमान अगले साल तक स्वाद भूल नहीं पाएंगे

Wed, 26 Mar 2025 11:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप ईद के दिन अपने घरवालों और मेहमानों का दिल जीतना चाहती हैं तो ईद के मौके पर खास पांच तरह की मिठाई तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 6
ईद के दिन अवश्य बनाएं ये पांच मिठाई - फोटो : Adobe stock
Eid 2025: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे मिठाई खाना पसंद न हो। मिठाई खाने से मन भी खुश होता है। ऐसे में अब जब ईद का त्योहार आ गया है तब तो मिठाई खाना बनता है। त्योहारों के सीजन में बाजार में काफी मिलावट वाली मिठाइयां बनती हैं। इसी के चलते हम आपको पांच ऐसी पारंपरिक मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।

इन मिठाइयों को बनाना काफी आसान है और ईद के दिन ये तकरीबन हर घर में बनती हैं। ऐसे में हम आपको इसकी आसान विधि बताएंगे, ताकि आप भी अपने घरवालों और मेहमानों को घर पर बनी मिठाई बनाकर परोस सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
किमामी सेवइयां - फोटो : instagram
किमामी सेवइयां 

बात ईद की मिठाइयों की हो रही है और सेवइयों का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मीठी सेवइयां कई तरह से बनाई जा सकती हैं। आप अपने स्वाद और पसंद के हिसाब के इसका चयन कर सकते हैं। किमामी सेवइयां तैयार करने के लिए आपको बस चीनी, मेवा, इलायची पाउडर और सेवइयों की जरूरत पड़ेगी। चाशनी तैयार करने के बाद उसमें भुनी हुई सेवइयां और मेवा डालकर पकाएं। जब सेवइयां पक जाएं तो गैस को बंद कर दें। ये काफी सूखी-सूखी बनती है।
विज्ञापन

3 of 6
शीर खुरमा - फोटो : adobe stock
शीर खुरमा

शीर खुरमा को दूध और सेवइ के साथ तैयार किया जाता है। इसमें बहुत से लोग चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल करते हैं। इसे आप गर्म या ठंडा कैसा भी परोस सकते हैं। ये पूरी तरह से आपके स्वाद पर निर्भर करता है। इस मिठाई को मुगल काल से पसंद किया जाता है। 

4 of 6
शाही टुकड़ा - फोटो : instagram
शाही टुकड़ा

कुछ अलग सा तैयार करना चाहती हैं तो शाही टुकड़ा एक बेहतर विकल्प है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चाशनी को तैयार करें। अब ब्रेड को टोस्ट करने के बाद उसे चाशनी में डाल दें। कुछ देर ब्रेड को चाशनी में डूबा रहने के बाद उसे निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। परोसते वक्त उसके ऊपर आप रबड़ी लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
फिरनी - फोटो : instagram
फिरनी

फिरनी खीर की तरह ही तैयार की जाती है। इसे बनाने के बाद फ्रिज में रख दिया जाता है। जब आप अपने मेहमानों को कुल्हड़ में ठंडी-ठंडी फिरनी परोसेंगी तो वो आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। बस ध्यान रखें कि फिरनी में केसर, इलायची और मेवों का स्वाद आना चाहिए। उसी से इसका स्वाद बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बकलावा  - फोटो : instagram
बकलावा 

ये एक टर्किश डिश है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं। ये एक पेस्ट्री जैसी डिश है, जिसके अंदर मेवा भरी जाती है। इसे बनाने में मेहनत जरूर लगती है लेकिन जब इसे खाकर मेहमान आपकी तारीफ करेंगे तो आपकी सारी मेहनत सफल हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें