फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snacks For Navratri 2025: नवरात्रि पर नौ दिनों के लिए बना कर स्टोर कर लें ये फलाहारी स्नैक्स

Sun, 14 Sep 2025 11:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Store These Special Snacks for 9 Days of Fasting: अगर आप भी नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत रखती हैं, तो कुछ फलाहारी स्नैक्स बनाकर स्टोर कर लें, ताकि आपको छोटी-छोटी भूख के समय कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि पर नौ दिनों के लिए बना कर स्टोर कर लें ये फलाहारी स्नैक्स - फोटो : Adobe stock
Store These Special Snacks for 9 Days of Fasting : अगर आप भी नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत रखती हैं, तो ये लेख आपके काम का है। दरअसल, व्रत के दौरान दिनभर खाली पेट रहना थोड़ा थका देने वाला हो सकता है, खासकर जब हल्की-फुल्की भूख अचानक लग जाए और आपके पास तुरंत खाने के लिए कुछ न हो।

ऐसे में पहले से तैयार फलाहारी स्नैक्स न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि आपके एनर्जी लेवल को भी बनाए रखते हैं। इन स्नैक्स को आप घर पर आसानी से कुछ ही चीजों से बना सकती हैं और इन्हें एयरटाइट डिब्बों में स्टोर करके 8-9 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं तीन ऐसे टेस्टी और हेल्दी फलाहारी स्नैक्स की रेसिपी, जिन्हें बनाना आसान है और जो व्रत में ऊर्जा भी देते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मखाना नमकीन बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
 1. मखाना नमकीन बनाने का सामान
  • 2 कप मखाना (Fox Nuts)
  • मूंगफली
  •  1 चम्मच घी
  •  सेंधा नमक स्वादानुसार
  •  ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर


 
विज्ञापन

3 of 7
मखाना नमकीन बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
मखाना नमकीन बनाने की विधि

इस नमकीन को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो कढ़ाई में घी गर्म करें। अब उसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर 6–8 मिनट तक क्रिस्पी होने तक भूनें। जब ये कुरकुरे हो जाएं तो इसी कढ़ाई में थोड़ा सा घी और डालकर उसमें मूंगफली डालें। मूंगफली को भी क्रिस्पी होने तक भूनें।  जब ये दोनों चीजें अच्छे से भुन जाएं तो अब उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च डालें। अच्छे से मिलाएं और ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में भर लें। 
 
 

4 of 7
केले के चिप्स बनाने का सामान - फोटो : अमर उजाला
2. केले के चिप्स बनाने का सामान
  • कच्चे केले
  •  सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच घी या मूंगफली तेल
  •  काली मिर्च 

 
विज्ञापन

5 of 7
केले के चिप्स बनाने की विधि - फोटो : instagram
2. केले के चिप्स बनाने की विधि

कच्चे केले के चिप्स बनाना बेहद काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। अब इन्हें छीलकर पतले स्लाइस में काट लें। ध्यान रखें कि इन चिप्स को एकदम महीन नहीं काटना है। थोड़ा मोटे होंगे तो इनका स्वाद ज्यादा अच्छा लगेगा। अब एक कढ़ाई में मूंगफली का तेल डालें और गर्म करें। इसी कढ़ाई में एक चम्मच सेंधा नमक का पानी डालें, इससे तलते समय ही चिप्स में नमक का स्वाद आने लगेगा।

नमक का पानी डालने के बाद कढ़ाई में केले के चिप्स डालें और सुनहरा होने तक उन्हें तलें। सुनहरा होने के बाद इसे निकालकर थोड़ा सा नमक और काली मिर्च उसमें डालें और मिक्स करें। बस ये तैयार हैं। ये एयरटाइट डिब्बे में 10 दिन तक क्रिस्पी रहते है।

 
विज्ञापन

6 of 7
आलू के चिप्स बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
3. आलू के चिप्स बनाने का सामान
  • बड़े साइज के आलू 
  • सेंधा नमक
  •  काली मिर्च
  • तलने के लिए मूंगफली का तेल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चिप्स बनाने की विधि - फोटो : instagram
चिप्स बनाने की विधि

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे आलू के चिप्स खाना पसंद न हो। ऐसे में व्रत के लिए आलू के चिप्स तैयार करें। इसके लिए बड़े साइज के आलुओं को धोकक छील लें। इसके बाद आलू को चिप्स बनाने वाली मशीन में डालकर इससे चिप्स तैयार करें। अब इन स्लाइस को पानी में 15 मिनट भिगोएं। 15 मिनट के बाद इन्हें सुखाकर तेल में कुरकुरा होने तक फ्राई करें। आखिर में चिप्स में मसाला डालकर स्टोर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें