फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Make Thekua: ठेकुआ के बिना अधूरा है जितिया पर्व, इस विधि से करें तैयार

Thu, 11 Sep 2025 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Thekua At Home: यदि आप जितिया व्रत के मौके पर ठेकुआ तैयार करना चाहती हैं, तो यहां उसकी आसान रेसिपी दी जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
जितिया व्रत के लिए तैयार करें ठेकुआ - फोटो : Adobe stock
How to Make Thekua At Home: जितिया व्रत विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला एक पवित्र उपवास है। इस अवसर पर महिलाएं कठिन व्रत रखती हैं और प्रसाद के रूप में तमाम तरह के पारंपरिक पकवान बनाती हैं। इस दिन भी छठ की तरह ही पारंपरिक पकवानों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में हम आपको ठेकुआ बनाने की रेसिपी बताएंगे। 

ठेकुआ गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी, नारियल और घी से तैयार एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे तेल में तलकर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद कुरकुरा और मीठा होता है, और इसे व्रत के बाद प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। ठेकुआ न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि ये मां के स्नेह और आस्था का प्रतीक माना जाता है। तो बस आइए आपको बताते हैं आसान विधि से स्वादिष्ट ठेकुआ आप कैसे बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ठेकुआ बनाने का सामान - फोटो : AdobeStock
 ठेकुआ बनाने का सामान
  •  गेहूं का आटा
  • सूजी
  •  गुड़  
  •  नारियल बूरा
  •  सौंफ
  •  इलायची पाउडर
  •  देसी घी
  •   तेल 

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को पानी में गर्म करके पिघला लें। ये एकदम पिघल जाएगा, तभी आप इसमें आटे को गूंथ सकेंगे। तो गुड़ को सबसे पहले पिघलाने के बाद एक बर्तन में आटा, सूजी नारियल, सौंफ, इलायची पाउडर डालें।

4 of 6
विधि - फोटो : freepik.com
इसके बाद अब इसमें पिघला हुआ गुड़ और थोड़ा घी मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। जब ये आटा पूरी तरह से गुंथ जाए तो इसे थोड़ी देर सेट होने के लिए साइड में रख दें। अब इसकी छोटी-छोटी लोई तैयार करें।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
इसके बाद ठेकुआ के सांचे की मदद से इसको मनचाहे आकार दें। सभी ठेकुआ को ऐसे ही तैयार करने के बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और सभी को मध्यम आंच पर तलने के लिए डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
जब तक सुनहरा न हो जाए तो तेल से छानकर इसे टिश्यू पेपर में रख लें, ताकि इसका अतिरिक्त तेल भी निकल जाए। ठंडा होने के बाद भोग और प्रसाद के रूप में परोसें।

नोट- आप इसमें गुड़ की जगह पिसी हुई चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चीनी की वजह से भी इसका स्वाद काफी अच्छा आता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें