Durga Ashtami Bhog Recipe in Hindi: दुर्गा अष्टमी का दिन नवरात्रि का आठवां और बेहद पवित्र दिन होता है। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है, जो शांति, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं। 2026 में नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी तिथि 26 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन देवी महागौरी का विशेष पूजन करें। साथ ही उनके प्रिय रंग को श्रृंगार में शामिल करें। मां महागौरी को सफेद वस्त्र, नारियल और मीठे भोग विशेष रूप से प्रिय होते हैं।
आइए जानते हैं कि दुर्गा अष्टमी कब है। इस दिन माता महागौरी को भोग में क्या अर्पित करें और घर पर उनके प्रिय भोग को कैसे बनाया जा सकता है।