Navratri Day 5 Bhog Recipe : अगर आप हर दिन के हिसाब से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों को भोग लगाना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि मां स्कंदमाता को किस चीज का भोग लगाना चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Navratri Day 5 Bhog Recipe : नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना विशेष श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाती है। हर दिन माता के अलग रूप की पूजा होती है और उन्हें भोग अर्पित करना भी बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप हर दिन मां दुर्गा के स्वरूपों को सही भोग लगाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए मददगार है।
नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है और उन्हें केले का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। केले का भोग न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे तैयार करना भी आसान है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर केले की बर्फी और बनाना शेक बनाकर मां स्कंदमाता को भोग अर्पित कर सकते हैं। सरल विधि के साथ आप पूजा को और भी खास और पारंपरिक बना सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग
- फोटो : Freepik.com
1. केले की बर्फी बनाने की सामग्री
पके हुए केले – 4-5
चीनी – 1/2 कप
नारियल पाउडर – 2 बड़े चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच
विज्ञापन
3 of 5
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग
- फोटो : instagram
विधि
सबसे पहले पके हुए केले को एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें।
एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें मैश किए हुए केले डालें।
अब इसमें चीनी और नारियल पाउडर मिलाएं और हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
जब मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब इसमें घी लगाकर ट्रे या प्लेट में फैलाएं।
मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार के छोटे टुकड़ों में काट लें।
तैयार बर्फी को साफ प्लेट में रखकर मां स्कंदमाता के भोग के रूप में अर्पित करें।
4 of 5
ये है मां स्कंदमाता का प्रिय भोग
- फोटो : Freepil.com