फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में करें इन सब्जियों का सेवन, डिहाइड्रेशन से होगी बचत

Sat, 02 Apr 2022 07:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि के व्रत में करें इन सब्जियों का सेवन - फोटो : amar ujala
नवरात्रि के नौ दिन अगर आप व्रत रखने वाले हैं जो कुछ सब्जियों का सेवन जरूर करें। ये सब्जियां आपको एनर्जी देने के साथ ही दिनभर की थकान को भी कम करेंगी। वैसे तो व्रत के दौरान फलों का सेवन करने से एनर्जी भी मिलती हैं और गर्मी के दिनों में रसीले फल शरीर को हाइड्रेट करके भी रखते हैं। लेकिन फलों के साथ ही कुछ सब्जियां भी हैं जो नवरात्रि के व्रत में खाने के योग्य होती हैं। तो चलिए जानें कौन सी सब्जियां खाकर आप डिहाइड्रेशन से खुद को बचा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नवरात्रि के व्रत में करें इन सब्जियों का सेवन - फोटो : Pixabay
व्रत के दौरान करें इन सब्जियों का सेवन
व्रत के दिनों में सब्जी के रूप में आप गाजर खा सकते हैं। विटामिन ए और पोषक पदार्थों से भरपूर गाजर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है। व्रत के दिनों में गाजर के सेवन से एनर्जी भरपूर मिलती है और पेट भरा हुआ लगता है। 
विज्ञापन

3 of 7
नवरात्रि के व्रत में करें इन सब्जियों का सेवन - फोटो : सोशल मीडिया
खीरा
व्रत में खीरा या ककड़ी को आप खा सकते हैं। ये दिनभर में आपके शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करता है। साथ ही डिहाइड्रेशन से भी बचाने का काम करेगा और आपको हाइड्रेट रखेगा। तो व्रत के दिनों में सलाद के रूप में खीरा खाना चाहिए। 

4 of 7
नवरात्रि के व्रत में करें इन सब्जियों का सेवन - फोटो : Pixabay
नींबू
व्रत के लगातार नौ दिनों में आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में नींबू पानी का सेवन एनर्जी देने का काम करेगा। साथ ही शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी दूर करेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
नवरात्रि के व्रत में करें इन सब्जियों का सेवन - फोटो : pintrest
लौकी
व्रत के दिनों में लौकी का सेवन सबसे बढ़िया विकल्प है। इसे आप जूस, सूप या फिर सब्जी के रूप में खा सकते हैं। लौकी कई सारी बीमारियों डायबिटीज और मोटापे के लिए भी रामबाण की तरह होती है। इसलिए व्रत में लौकी का सेवन आसानी से किया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
नवरात्रि के व्रत में करें इन सब्जियों का सेवन
कच्चा केला
केले का सेवन तो फल के रूप में किया ही जाता है। लेकिन आप चाहें तो कच्चे केले को नवरात्रि के व्रत में खा सकते हैं। कच्चे केले को सब्जी से लेकर चिप्स के रूप में खा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवरात्रि के व्रत में करें इन सब्जियों का सेवन - फोटो : अमर उजाला।
शकरकंद
शकरकंद को स्वीट पोटैटो कहते हैं। शकरकंद में कई सारे ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। शकरकंद का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है। चाट, टिक्की या फिर हलवा बनाकर आप शकरकंद को व्रत के भोजन में शामिल कर सकते हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें