नवरात्रि में मां दुर्गा के भक्त पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर सच्चे मन से मां की अराधना करते हैं। इन नौ दिनों में प्याज, लहसुन और अनाज खाने की सख्त मनाही होती है। इस खास दिनों में लोग सादे नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करते हैं। पर क्या माता रानी के भक्त जानते हैं आखिर क्यों अनाज छोड़कर इन नौं दिनों में सिर्फ फलाहार करने के लिए कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की अहम वजह।