Nautapa me kya khana chahiye: 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने लगा है। नौतपा के नौ दिनों में सूर्य की तपिश सबसे ज्यादा मानी जाती है, जिससे शरीर में पानी की कमी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मियों में ऐसी चीजें खाना फायदेमंद माना जाता है जो शरीर को अंदर से ठंडक दें और पाचन को भी बेहतर बनाए रखें। दही उन्हीं सुपरफूड्स में से एक है, जिसे गर्मी के मौसम में बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
दही सिर्फ खाने में स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि इससे बनने वाले कई पकवान गर्मी में शरीर को फ्रेश और एनर्जेटिक रखने में भी मदद कर सकते हैं। अगर आप भी नौतपा के दौरान हेल्दी और टेस्टी चीजें खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको दही से बनने वाले 5 ऐसे पकवानों के बारे में बताएंगे जो गर्मी में आपको तरोताजा महसूस करा सकते हैं।