फ्रेंच फ्राई डे
- फोटो : AI
घर पर रेस्तरां जैसी फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- स्टार्च वाले बड़े आलू फ्रेंच फ्राइज के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।
स्टेप 2- आलू को लंबी और बराबर मोटाई वाली स्टिक में काटें ताकि सभी फ्राइज समान रूप से पकें।
स्टेप 3- कटे हुए आलू को 30 से 60 मिनट तक ठंडे पानी में रखें। इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और फ्राइज ज्यादा कुरकुरी बनती हैं।
स्टेप 4- भिगोने के बाद आलू को कपड़े या टिश्यू से पूरी तरह सुखाएं।
स्टेप 5- 150-160°C तापमान पर 4-5 मिनट तक हल्का तलें। इन्हें सिर्फ पकाना है, सुनहरा नहीं करना।
स्टेप 6- पहली बार तलने के बाद फ्राइज को 10-15 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
स्टेप 7- अब 180-190°C पर दोबारा तलें। इस बार फ्राइज गोल्डन ब्राउन और बेहद क्रिस्पी हो जाएंगी।
स्टेप 8- गर्म फ्राइज पर नमक, काली मिर्च, पापरिका या चाट मसाला डालकर तुरंत परोसें।