फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: मदर्स डे के दिन मम्मी को करने दें आराम और खुद लग जाएं रसोई में, बनाएं ये पकवान

Sat, 10 May 2025 07:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप मदर्स डे पर अपने मां के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो उन्हें रसोई से छुट्टी दें और खुद पकवान तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 7
मदर्स डे के दिन मम्मी को करने दें आराम और खुद लग जाएं रसोई में - फोटो : Adobe stock
Mothers Day 2025: मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपनी मां को उनके खास होने का एहसास कराते हैं। मदर्स डे एक ऐसा मौका है जब हमें अपनी मां के सभी कड़ी मेहनत और त्याग के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए।

इस दिन हम अपनी मां को आराम देने का सबसे अच्छा तरीका यह हो सकता है कि हम खुद रसोई में जाएं और उनके लिए स्वादिष्ट और हेल्दी पकवान तैयार करें। यहां हम आपको खाने के लिए भी कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सुबह के नाश्ते में बनाएं पोहा - फोटो : Adobe stock
सुबह के नाश्ते में बनाएं पोहा

सबसे पहले शुरुआत करें सुबह के नाश्ते से तो सुबह के नाश्ते में स्वादिष्ट पोहा तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले पोहे को पानी में भिगोकर उसे छलनी में करके रख दें, ताकि उसका पानी पूरी तरह से सूख जाए। जब तक इसका पानी सूख रहा है, तब तक एक कढ़ाई में सरसों के दाने डालें। जब यह चटकने लगे, तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और करी पत्ते डालें। प्याज के सुनहरा होने के बाद हल्दी डालें और उसे भूनें।
विज्ञापन

3 of 7
सुबह के नाश्ते में बनाएं पोहा - फोटो : instagram
इसके बाद निचोड़ा हुआ पोहा कढ़ाई में डालें और इसे फिर इसमें नमक और चीनी सही से मिक्स करें। जब मसाले पोहे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो उसमें भुनी हुई मुंगफली डालें और दो से तीन मिनट चलाएं। बस अब पोहा तैयार है। इसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ें और फिर नमकीन डालकर चाय के साथ परोसें। 

4 of 7
लंच में तैयार करें थाली - फोटो : Adobe stock
लंच में तैयार करें थाली

वेज थाली तैयार करते समय अपनी मम्मी की पसंद का खास ध्यान रखें। यदि उन्हें नॉनवेज पसंद है तो चिकन थाली तैयार करें, वरना तो वेज थाली ही सबसे बेहतर विकल्प हैं। यदि आप वेज थाली तैयार करने का सोच रही हैं तो सबसे पहले ये डिसाइड करें कि इसमें रोटी तैयार करनी है या पूड़ी। यदि पूड़ी बना रहे हैं तो साथ में मटर-पनीर बनाएं। मटर-पनीर के साथ-साथ रायता, सलाद और मिक्स वेज भी तैयार करें। मिक्स वेज बनाना नहीं चाहती हैं तो भिंडी की सब्जी बनाएं। इस मौसम में भिंडी हर किसी को पसंद आती है।
विज्ञापन

5 of 7
लंच में तैयार करें थाली - फोटो : Freepik
यदि आप रोटी तैयार कर रही हैं तो नान या फिर तंदूरी रोटी के साथ कढ़ाई पनीर तैयार करें। इसके साथ अतिरिक्त में दाल तड़का भी बनाएं। इन दोनों चीजों के साथ भी आप मिक्स वेज बना सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
शाम को बनाकर खिलाएं चटपटी भेलपुरी - फोटो : instagram
शाम को बनाकर खिलाएं चटपटी भेलपुरी

अब लंच के बाद बारी आती है 4 बजे लगने वाली छोटी भूख की तो आप इस समय अपनी मम्मी के लिए चटपटी भेलपुरी तैयार कर सकती हैं। यदि उन्हें भेलपुरी नहीं पसंद तो पापड़ी चाट तैयार करें। समोसा भी आप चाहें तो घर पर तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डिनर में खिलाएं कुछ अलग हट के  - फोटो : instagram
डिनर में खिलाएं कुछ अलग हट के 

अब बारी आती है डिनर की तो डिनर में मम्मी को कुछ अलग ही खिलाएं। इसके लिए आप चाइनीज, मैक्सिकन, इटैलियन, पकवान घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा मम्मी के लिए स्वादिष्ट केक भी तैयार करें और रात में खाने से पहले मदर्स डे का केक तैयार कराएं।, ताकि उन्हें और भी अच्छा महसूस हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें