फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2021: इस मदर्स डे अपनी मां के लिए घर पर बनाए ये खास केक, यहां जानें विधि

Sat, 08 May 2021 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock
हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में इस साल ये दिन 9 मई को मनाया जाएगा, जिसको लेकर लोग अलग-अलग तरह से तैयारियां कर रहे हैं। कोरोना काल होने की वजह से लोग बाहर जाना तो इस दिन पसंद नहीं करेंगे। साथ ही लॉकडाउन होने की वजह से इस बार घर के बाहर कुछ खास है भी नहीं। ऐसे में हम आपको एक केक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर ही अपनी मां के लिए तैयार कर सकते हैं। यकीन मानिए ये केक उन्हें काफी पसंद आ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान सी विधि के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock
बना सकते हैं केला और चिया सीड केक
  • आपने कई तरह के केक खाएं होंगे, लेकिन अगर अब तक आपने केला और चिया सीड केक का स्वाद नहीं लिया है, तो फिर आपने काफी अच्छा केक अब तक नहीं खाया है। ये केक खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसलिए इस मदर्स डे पर आप अपनी मां के लिए इस केक को बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मातृ दिवस 2021 - फोटो : istock
ये सामग्री चाहिए
  • इस केला और चिया सीड केक को बनाने के लिए आपको सात-आठ केले, 450 ग्राम अरंडी शुगर, 450 ग्राम रिफाइंड आटा, 125 मिलीलीटर तेल, 190 मिलीलीटर दूध, चार-पांच अंडे, तीन चम्मच बेकिंग सोडा, चार चम्मच फ्लैक्स सीड्स, 100 ग्राम बादाम फ्लैक्स और चार चम्मच सिया सीड्स चाहिए। इन सबकी मदद से आपका स्वादिष्ट केक तैयार होगा।

4 of 5
मातृ दिवस 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
ये है केक बनाने की विधि
  • आपको सबसे पहले पके हुए केले को छीलना है और फिर इन्हें मिक्सचर से लगभग चार मिनट तक फेंट लें। इसके बाद मिक्सिंग बाउल में अंडा, चीनी और केले का मिश्रण डाल लें और इन सबको अच्छे से मिला लें। इस तरह इन्हें मिलाएं कि सभी चीजें अच्छे से मिल जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मातृ दिवस 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
इसके बाद एक अलग कटोरी में रिफाइंड आटा, बेकिंग सोडा और चिया बीज डाल लें और इन्हें भी अच्छी तरह से मिल लें और फिर इस मिश्रण में केले वाला मिश्रण मिला लें। तब तक की ये फूल न जाए। इसके बाद एक बेकिंक डिश में तेल डालें और केक को मोल्ड में 100 ग्रमा मिश्रण डालें। इसके ऊपर कटे हुए बादाम और अलसी के बीज भी डाल लें। फिर आखिर में 165 डिग्री पर कम से कम 25 मिनट तक इसे बेक करें और इसके बाद तैयार है आपका स्वादिष्ट केक, जिसे आप अपनी मां को खिला सकते हैं और खुद भी इसका स्वाद ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें