फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2024: मदर्स डे पर अपनी मां को करना है खुश तो घर पर तैयार करें ये खास व्यंजन

Sun, 12 May 2024 08:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस मदर्स डे पर आप अपनी मां को खुश करना चाहते हैं तो उन्हें घर पर कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे पर तैयार करें ये खास व्यंजन - फोटो : instagram
Mother's Day 2024: हर बच्चे का उसकी मां से जो रिश्ता होता है, उसे शब्दों में बयां करना काफी कठिन होता है। नौ महीने अपनी कोख में बच्चे को रखने के बाद जब कोई महिला अपने बच्चे को जन्म देती है, तो उसके बाद वो अपने बच्चे पर जान तक न्यौछावर करने को तैयार रहती है। मां अपने बच्चे की खुशी के लिए हर मुश्किल पार कर जाती है। अपने बच्चे की खुशी के लिए अगर बड़े से बड़ा त्याग भी करना पड़े, मां उसके लिए भी पीछे नहीं हटती। ऐसे में हर कोई अपनी मां का शुक्रगुजार होता है।

मां के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने के लिए हर साल लोग मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं। इस साल ये दिन 12 मई को पड़ रहा है। इस दिन लोग अपनी मां को सरप्राइज देते हैं। अगर आप भी अपनी मां को मदर्स डे के दिन सरप्राइज देना चाहते हैं, तो उन्हें घर पर कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाकर खिला सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मदर्स डे पर तैयार करें ये खास व्यंजन - फोटो : instagram
मदर्स डे का केक

मदर्स डे के दिन अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए केक जरूर बनाएं। अगर केक घर पर बना रही हैं तो उसमें अपनी मम्मी की पसंद का खास ध्यान रखें। बाजार में भी आपको हर फ्लेवर के केक्स मिल जाएंगे। इस केक पर हैप्पी मदर्स डे जरूर लिखवाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
मदर्स डे पर तैयार करें ये खास व्यंजन - फोटो : instagram
वेज थाली 

घर में आप चाहें तो अपनी मम्मी को रसोई के काम से छुट्टी देकर उनके लिए वेज थाली तैयार कर सकती हैं। अगर आपकी मम्मी को पूड़ी नहीं पसंद है तो आप नान, मिस्सी रोटी या फिर तंदूरी रोटी तैयार कर सकती हैं। इसके साथ ही इस वेज थाली में उनकी पसंद की ही सब्जियां शामिल करें। 

4 of 6
मदर्स डे पर तैयार करें ये खास व्यंजन - फोटो : instagram
डेजर्ट प्लेटर

वेज थाली बना रही हैं तो इस तरह का डेजर्ट प्लेटर भी तैयार करें। इसमें आप मूंग दाल का हलवा, आईसक्रीम, रसमलाई और गुलाब जामुन तैयार करा सकते हैं। यदि इनमें से कोई चीज उन्हें पसंद नहीं है तो आप इसे हटाकर अपनी मम्मी की पसंद की मिठाई इस प्लेटर में एड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मदर्स डे पर तैयार करें ये खास व्यंजन - फोटो : instagram
पिज्जा 

अगर आप अपनी मम्मी को वेज थाली नहीं खिलाना चाहते तो उन्हें घर पर ही स्वादिष्ट पिज्जा भी बनाकर खिला सकते हैं। वैसे तो बाजार से भी पिज्जा लाकर आप उन्हें खिला सकते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें घर पर पिज्जा बनाकर खिलाएंगी, तो इससे उन्हें ज्यादा खुशी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदर्स डे पर तैयार करें ये खास व्यंजन - फोटो : instagram
चॉकलेट शेक

गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में आप अपनी मां को चॉकलेट शेक बनाकर पिला सकते हैं। ये बनाना भी काफी आसान होता है। यदि आपकी मां को ये नहीं पसंद है तो आप उनकी पसंद का शेक बनाएं, ताकि इसे पीकर उन्हें खुशी मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें