ऑफिस में बैठकर लगातार काम करना हो या फिर बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमा गरम पकौड़े खाने हों। इन सब में चाय एक ऐसी चीज होती है जिसे लोग दिन में कई बार पीते हैं लेकिन क्या आपको पता है दिन में तीन बार से ज्यादा चाय पीने से आपको कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि चाय पीने से 5 कौन कौन से बड़े नुकसान होते हैं।
पढ़ें- ये फायदे जानकर आप भी आज से ही खाना शुरू कर देंगे मटर
विज्ञापन
2 of 6
हेल्दी फूड
कैफीन को रोजाना पीना बन जाती है लत
जिन लोगों को चाय की आदत पड़ जाती है या यूं कहे कि लत लग जाती है उन्हें समय पर चाय न मिलने से सिरदर्द और थकान महसूस होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चाय में मौजूद कैफीन होता है।
पढ़ें- अगर आप अचार के हैं शौकीन तो अब हो जाएं सावधान
विज्ञापन
3 of 6
कॉफी
गर्म चाय से होता है नुकसान
कुछ लोगों को ज्यादा गर्म चाय पीने की आदत होती है अगर आप भी गर्म चाय पीते है तो संभल जाइए। ज्यादा गर्म चाय पीने से मुंह से पेट को जोड़ने वाली नलियों को नुकसान पहुंच सकता है।
पढ़ें- कभी न खाएं इन चीजों को कच्चा नहीं तो हो जाएगी गंभीर बीमारी
4 of 6
हेल्दी फूड
किडनी पर पड़ता है दवाब
5 कप से ज्यादा चाय पीने से ज्यादा यूरिन जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही किडनी पर दवाब पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 6
फिटनेस
शरीर में आती है कमजोरी
ज्यादा चाय पीने से यूरिन कई बार जाना पड़ता है। ऐसा होने पर शरीर में सोडियम, पोटैशियम के अलावा मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है।
हो सकती है त्वचा संबंधी समस्या
चाय में एल्युमिनियम जैसे कई टॉक्सिन्स मौजूद होते हैं जिसकी वजह से त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। मुख्यरुप से पिंपल्स और रैशेज होने लगते हैं।