ऑफिस में जब जोरों की भूख लगती है तो जल्दी-जल्दी में कुछ भी खा लेते हैं जो बाद में आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता और इसके परिणाम फूड पॉइजनिंग, वजन बढ़ने के रूप में झेलना पड़ता है। तो क्यों न कुछ ऐसा आजमाएं जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी।
पढ़ें- अब ऑफिस में बैठ कर कम होगा वजन, खाएं ये खास फूड
विज्ञापन
2 of 5
सैंडविच
सैंडविच को बनाना बहुत आसान है। ब्रेड में हेल्दी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर मौजूद होते हैं जो देर तक आपको भूख महसूस नहीं होने देते।
विज्ञापन
3 of 5
ब्रेड बटर
पीनट बटर को ब्राउन ब्रेड या मल्टी ग्रेन ब्रेड पर लगा कर SNACKS के तौर पर खा सकते हैं। इसे खाने से शरीर को मोनोसेचुरेटेड फैट प्राप्त होगा जो कि सेहत के लिए जरूरी है।
4 of 5
भुने हुए नट्स
नट्स में प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट होता है। नट्स को भूनकर और इसमें मसाला मिलाकर स्नैक्स के तौर खाएं।
स्प्राउट्स
चना, मूंग या मोठ के स्प्राउट्स बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। ये बनाने में भी आसान है। आप रोज इसे ऑफिस बना कर ले जा सकते हैं और इसे स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं।