फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Snacks Ideas: रोज-रोज पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं? मानसून का मजा दोगुना करेंगे ये टेस्टी स्नैक्स

Sat, 30 Aug 2025 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Snacks Ideas : पकौड़े जैसे लजीज मानसून स्नैक्स की जगह ये आसानी से ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन स्नैक्स के बारे में जो पकौड़ों का बढ़िया विकल्प बन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मानसून स्नैक्स - फोटो : instagram
Monsoon Snacks Ideas: मानसून जारी है। इन दिनों आए दिन बारिश हो रही है। बरसात के मौसम में मिट्टी की सौंधी खुशबू से जब रसोई से आने वाली खुशबू मिलती है तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। वहीं बारिश और पकौड़े का नाता तो बहुत पुराना और अति प्रिय है। हर बार बारिश की बूंदें खिड़की पर दस्तक देती हैं तो दिमाग में सबसे पहले पकौड़े ही आते हैं। लेकिन अगर हर दिन पकौड़े खाकर बोरियत महसूस होने लगे तो क्यों न इस बार कुछ अलग ट्राई किया जाए?

मानसून में खाने का मजा बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे स्नैक्स भी हैं, जो लजीज होने के साथ हेल्दी और क्रिएटिव भी हैं। पकौड़े जैसे लजीज मानसून स्नैक्स की जगह ये आसानी से ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन स्नैक्स के बारे में जो पकौड़ों का बढ़िया विकल्प बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चीज बाॅल्स - फोटो : instagram
कॉर्न और चीज बॉल्स

बरसात में भुट्टा खाना सबको पसंद होता है तो क्यों न इसे थोड़ा ट्विस्ट देकर स्नैक्स बनाया जाए? मानसून में आप घर पर आसानी से काॅर्न और चीज बाॅल्स बना सकते हैं। इसके लिए उबले हुए कॉर्न, चीज और उबले आलू को मैश करें। इसमें नमक, चाट मसाला और अपने पसंदीदा मसाले मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। अब इन बाॅल्स को डीप फ्राई करें। ये क्रिस्पी बॉल्स बारिश की चाय के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मूंग दाल चीला - फोटो : instagram
मूंग दाल चीला रोल्स

अगर आप हेल्दी और लाइट स्नैक चाहते हैं तो मूंग दाल का चीला एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें सब्जियां डालकर रोल बना लें। यह प्रोटीन से भरपूर और टेस्टी स्नैक है जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे।

4 of 5
पनीर टिक्का - फोटो : Instagram
पनीर टिक्का

बारिश के मौसम में अगर कुछ स्पेशल बनाना हो तो पनीर टिक्का सबसे बढ़िया डिश है। मैरिनेट किया हुआ पनीर जब तंदूर या तवे पर सेंका जाए तो उसकी खुशबू और स्वाद का मजा बारिश को और भी यादगार बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेजिटेबल कटलेट - फोटो : instagram
वेजिटेबल कटलेट

उबली हुई सब्जियों, आलू और मसालों से बने कटलेट बारिश में एकदम फिट बैठते हैं। इन्हें हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट कटलेट बच्चों और मेहमानों दोनों को पसंद आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें