फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanya Mittal Favorite Dish: तान्या मित्तल जिस मिठाई को खाने जाती हैं दुबई, उसे घर पर आसान तरीके से करें तैयार

Fri, 29 Aug 2025 11:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tanya Mittal Favorite Dish Baklava Recipe: बिग बॉस के सीजन 19वें सीजन में तान्या मित्तल दिख रही हैं, जिनका कहना है कि वो अपनी एक पसंदीदा मिठाई खाने स्पेशली दुबई जाती हैं। हम यहां आपको उसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
तान्या मित्तल जिस डिश को खाने जाती हैं दुबई, उसे घर पर आसान तरीके से करें तैयार - फोटो : Adobe stock
Tanya Mittal Favorite Dish Baklava Recipe: बिग बॉस के 19वें सीजन की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपने सहज अंदाज और शानदार व्यक्तित्व के कारण दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। तान्या सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी कई रील्स में बताया है कि उन्हें दुबई जाना बहुत पसंद है, खासकर वहां की एक खास मिठाई का आनंद लेने के लिए। ये मिठाई उनके दिल के करीब है और वे इसे खाने के लिए अक्सर दुबई की यात्रा करती हैं।

अब हम आपको उसी मशहूर मिठाई के बारे में बताएंगे, जिसे तान्या इतनी पसंद करती हैं। ये मिठाई है बकलावा, जो कि न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी आसान है और आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। अगर आप भी मिठाइयों के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो बकलावा बना सकते हैं। यहां हम आपको बकलावा बनाने की आसान रेसिपी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बकलावा बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
बकलावा बनाने का सामान 
  •  पेस्ट्री शीट्स
  •  200 ग्राम कटा हुआ अखरोट या पिस्ता
  • 150 ग्राम मक्खन (पिघला हुआ)
  •  200 ग्राम चीनी
  •  150 मिली पानी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  •  1 चम्मच इलायची पाउडर
  •  2 टेबलस्पून शहद

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

बकलावा बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर पहले से गरम कर लें। जब तक ये गरम हो रहा है तब तक आपको सिरप तैयार करनी है। उसके लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी, चीनी, नींबू का रस और शहद डालकर मध्यम आंच पर गाढ़ा सिरप तैयार करें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इलायची पाउडर डालकर उतार लें।

4 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
इसके बाद बारी आती है पेस्ट्री शीट के इस्तेमाल की तो उसके लिए सबसे पहले तो एक बेकिंग ट्रे में एक फिलो शीट रखें और ऊपर से मक्खन लगाएं। इसी तरह 6-7 शीट्स लगाकर मक्खन लगाएं। इन शीट्स को लगाते समय मक्खन ढेर सारा लगाएं, तभी इसमे क्रिस्प आएगा।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
अब बारी आती है इसके ऊपर अखरोठ और पिस्ता फैलाने की तो शीट्स तैयार करने के बाद इसके ऊपर कटे हुए अखरोट या पिस्ता समान रूप से फैलाएं। स भी शीट्स तो सेट करने के बाद इसे चौकोर काट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
अब आखिर में इस ट्रे को प्रीहीट ओवन में रखकर कम के कम 20 मिनट तक बेक करें। जब ये क्रिस्पी होकर बेक हो जाएं तो इसे निकालकर गरम होने के दौरान ही इसपर सिरप डालें। अब इसे ठंडा होने दें। सिरप सोख जाने के बाद बकलावा खाने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें