फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून शुरू होते ही कम हो जाती है पाचन शक्ति, ये 5 फूड झट से करेंगे कमाल

Thu, 11 Jul 2019 03:55 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
healthy food
गर्मी से बेहाल लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन स्वास्श्य के नजरिए से ये अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हम बहुत सारी ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं माने जाते। जैसे बारिश होते ही कई लोगों के घर में चाय पकौड़े बनते हैं तो कोई इस मौसम का लुत्फ कचौरी के साथ उठाते हैं। हालांकि, ये सभी तली-भुनी चीजें हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं, क्योंकि इस मौसम में हमारा पाचन शक्ति काफी कमजोर होता है और इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ जाती है। इसके लिए जरूरी है कि हम ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे हमारे शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़े, जो शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया से मुकाबला कर सके। आइए जानते हैं मानसून में किन चीजों को डाइट में कर सकते हैं शामिल...
विज्ञापन

2 of 5
banana
केला
केला हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। मानसून में अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 5
whole grain - फोटो : Pixabay
साबुत अनाज
साबुत अनाज में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई मिनरल्स पाए जाते हैं। तो सोच क्या रहे हैं इस मौसम में जितना हो सके साबुत अनाज का सेवन करें।

4 of 5
दही
दही
दही प्राकृतिक प्रोबायोटिक फू़ड है। रोजाना एक कटोरी दही का सेवन जरूर करें। ये आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करने में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mango idli
इडली
इडली प्राकृतिक प्रोबायोटिक का अच्छा स्त्रोत है। इस मौसम के लिए आपके स्वास्थ्य के लिहाज से ये एक अच्छा ऑप्शन है। आप इसे नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें