फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ही झटपट बनाएं बाजार जैसा पनीर, अगली बार बाहर से खरीदने की नहीं करेंगे भूल

Thu, 11 Jul 2019 11:56 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
paneer - फोटो : Instagram
प्रोटीन से भरपूर पनीर शाकाहारी लोगों के लिए फेवरेट फूड में से एक है। अमूमन हर घर में यह अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। किसी को मटर पनीर पसंद होता है तो कोई पनीर भुर्जी या शाही पनीर बनाता है। पनीर को दूध फाड़कर तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए किसी खट्टे फल की जरूरत होती है। आज तक आप इसे बाजार से खरीदते रहे होंगे, लेकिन इसे घर पर भी बिल्कुल बाजार जैसा तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं घर पर पनीर बनाने की विधि और इसके पौष्टिक तथ्यों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
paneer - फोटो : instagram
-पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। साथ ही इसमें कम कैलोरी होती है, जिस वजह से इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। 100 ग्राम पनीर में 11 ग्राम प्रोटीन, 4 ग्राम वसा के साथ अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
paneer - फोटो : Pixabay
-पनीर बनाने के लिए आपको फुल-फैट दूध, थोड़ा पानी और नींबू की आवश्यकता होगी। पनीर को बनाने के लिए एक बर्तन में दूध को उबालें। इसके बाद एक कटोरी में नींबू के रस में थोड़ा सा पानी मिलाएं और इसे दूध में मिला दें।

4 of 5
paneer - फोटो : instagram
-आप देखेंगे कुछ समय के बाद दूध ठोस पदार्थ में बदल जाएगा। जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे एक मलमल के कपड़े में छानें। दबाकर एक्सट्रा पानी को निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
-आपका फ्रेश पनीर बनकर तैयार है। बता दें, पनीर को कच्चा खाना सबसे अच्छा माना जाता है। आप चाहे तो इसे सलाद की तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें