सोने से पहले अक्सर लोगों की दूध पीने की आदत होती है। दूध सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद होता है। हालांकि कई लोग दूध की महक से बचने के लिए इसमें तरह तरह के पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ऐसा ही कुछ कर रहे हैं तो आज से ही दूध में दालचीनी डालना शुरू कर दें। ऐसा करने से न केवल स्वाद बल्कि कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
पढ़ें- अपनी दिवाली को बनाएं खास, इस टेस्टी मैंगो मलाई लड्डू रेसिपी के साथ
विज्ञापन
2 of 5
सर्दी जुकाम
सर्दी जुकाम में फायदेमंद
बदलते मौसम में सबसे पहले लोग सर्दी जुकाम और बुखार की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में दूध में शहद के साथ चुटकी भर दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से आराम मिलेगा।
पढ़ें- 100 मर्ज की एक दवा है ये हरी सब्जी, खाते ही दूर भागेंगे कई रोग
विज्ञापन
3 of 5
वजन कंट्रोल
वजन कम करने में मददगार
दालचीनी पाउडर वजन कम करने का काम भी करता है। इसके लिए पानी में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर उबाल लें। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच शहद मिलाकर पिएं। रोजाना इस पानी को पीने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी छंट जाती है।
पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर से रहते हैं परेशान तो खूब खाएं ये चीज, परेशानी हो जाएगी छूमंतर
4 of 5
पेट दर्द
कब्ज में करती है फायदा
दालचीनी पाउडर कब्ज की समस्या में भी आराम दिलाता है। दूध के साथ दालचीनी मिलाकर पीने से पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
पढे़ं- गोभी के पत्ते के होते हैं गजब के फायदे, जानने के बाद कभी नहीं फेंकेंगे
गले की खराश को करती है दूर
अक्सर ठंडा पानी पीने की वजह से या फिर तेज बुखार के बाद लोग गले में खराश की शिकायत करते हैं । ऐसे में गरम पानी में चुटकी भर दालचीनी पाउडर या फिर थोड़ी सी काली मिर्च दूध के साथ मिलाकर पिएं। दिनभर में 2 से 3 बार इस मिश्रण को पीने से गले की खराश में आराम मिलेगा।