फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sweet Ideas Sugar-Free Desserts: क्रिसमस के मौके पर बिना चीनी के बनाएं ये डेजर्ट, ताकि हर कोई इसे खा सके

Mon, 22 Dec 2025 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sugar-Free Desserts Recipe For Christmas 2025: अगर क्रिसमस के मौके पर आप अपनी डाइट का ख्याल भी रखना चाहते हैं तो यहां शुगर फ्री मिठाइयों के विकल्प बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस के मौके पर बिना चीनी के बनाएं ये डेजर्ट, ताकि हर कोई इसका आनंद उठा पाए - फोटो : Adobe stock
Sugar-Free Desserts Recipe For Christmas 2025: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसे लोग धूमधाम से पूरे विश्व में सेलिब्रेट करते हैं। इसका इंतजार बड़ी ही बेसब्री से किया जाता है। खासबात तो ये है कि क्रिसमस की रौनक हर किसी को कई-कई दिन पहले से दिखाई देने लगती है। क्योंकि कई दिन पहले से ही लोग अपने घरों से लेकर चर्च तक की सजावट करते हैं। इस त्योहार की एक और खासियत होती है और वो है इसका खाना।

दरअसल, क्रिसमस के मौके पर घरों से लेकर बाजारों तक में केक, कुकीज और कप केक्स की खुशबू आती है। पर, बहुत से लोग इसका सेवन नहीं कर पाते क्योंकि इसमें चीनी होती है। ऐसे में हम आपको यहां चार ऐसे विकल्प बताएंगे, जिसे बिना चीनी के तैयार किया जा सकता है। बिना चीनी के तैयार होने वाले डेजर्ट काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं। तो आइए आपको इनके बारे में और इनकी रेसिपी बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू - फोटो : instagram
  शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू

इसे बनाने के लिए आपको अंजूर, अंजीर, बादाम, काजू, अखरोट की जरूरत पड़ेगी। इन लड्डू को बनाने की रेसिपी काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो खजूर और अंजीर के बीज निकालकर हल्का काट लें। इसके बाद मिक्सी में सभी मेवों को डालकर हल्का दरदरा पीस लें। आखिर में इसे हाथ से मसलकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इन लड्डू में आपको चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि मेवों मे पहले से ही प्राकृतिक मिठास होती है।।   

 
विज्ञापन

3 of 5
शुगर फ्री डार्क चॉकलेट - फोटो : AI
शुगर फ्री डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट खाने में लगभग हर किसी को पसंद आती है। इसे शुगरफ्री बनाने के लिए आपको डार्क कोको पाउडर, नारियल तेल, स्टीविया की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो नारियल तेल को हल्का गर्म करें। इसमें कोको पाउडर और स्टीविया मिलाएं। अब आखिर में अच्छे से मिक्स कर मोल्ड या प्लेट में फैलाएं। आखिर में इसे फ्रिज में रखकर जमने दें और जम जाने के बाद इसे खा सकते हैं। 

 

4 of 5
शुगर फ्री ओट्स कुकीज - फोटो : instagram
शुगर फ्री ओट्स कुकीज

ओट्स कुकीज खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए आपको ओट्स पाउडर, खजूर पेस्ट, थोड़ा दूध, बेकिंग पाउडर की जरूरत पड़ेगी। शुगर फ्री कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले तो सारी चीजों को मिलाकर नरम आटा तैयार करें। अब इस आटे की मदद से छोटी कुकीज का शेप दें। इसे ओवन या कढ़ाही में बेक करें और फिर आनंद लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुगर फ्री केक - फोटो : instagram
शुगर फ्री केक  

ये शुगरफ्री केक आप बिना मैदा और बिना चीनी के तैयार करेंगे। इसके लिए आपको गेहूं का आटा, खजूर पेस्ट, दूध, बेकिंग पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री मिलाकर स्मूथ बैटर बना लें। कढ़ाही में नमक डालकर स्टैंड रखें। इसमें केक टिन रखकर ढक दें और धीमी आंच पर 30–35 मिनट पकाएं। आप चाहें तो इसे ओवन में भी पका सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें