फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: मेहमानों को खिलाएं लजीज हरी मटर का चोखा, आसान है रेसिपी

Wed, 08 Dec 2021 09:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मटर का चोखा रेसिपी - फोटो : Istock

सर्दियों में बाजार में हरी मटर की बहार आ जाती है। मटर इस मौसम में सस्ती मिलने लगती है। सीजनल सब्जी होने के कारण लोग इसे मजे से खाते हैं।वैसे तो हरी मटर कई तरह की सब्जियों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। आलू मटर की सब्जी हो या मटर गोभी और मटर पनीर, सभी में मटर का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपने केवल मटर की सब्जी खाई है? यहां मटर चोखा बनाने का तरीका बताया जा रहा है। आलू बैगन का चोखा तो खाया ही होगा, पर सर्दियों में मटर चोखा बनाकर आप चोखा के टेस्ट में कुछ बदलाव ला सकते हैं। मटर चोखा बनाना आसान होता है। इसे आप नाश्ते में चाय के साथ तो खा ही सकते हैं। रोटी या पराठे के साथ लंच व डिनर में भी बना सकते हैं। मेहमानों के लिए झटपट खाना तैयार करना हो तो मटर चोखा बनाना बेस्ट रहेगा। तो चलिए जानते हैं मटर चोखा बनाने की आसान रेसिपी।

विज्ञापन

2 of 5
मटर का चोखा रेसिपी - फोटो : Pixabay
मटर चोखा बनाने की सामग्री 

हरी मटर, तेल, जीरा पाउडर, कटा हुआ प्याज, लाल मिर्च, गरम मसाला, उबले आलू, लहसुन, नींबू का रस, नमक। 

विज्ञापन

3 of 5
मटर का चोखा रेसिपी - फोटो : Istock

मटर चोखा बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- मटर का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, लहसुन, हरी मिर्च को बारीक काट लें। मटर को छील कर धो लें।

स्टेप 2- अब एक नाॅन स्टिक पैन को आंच पर रख कर गर्म करें।

4 of 5
मटर का चोखा रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 3- फिर इसमें दो चम्मच तेल डालकर पकाएं। 

स्टेप 4- तेल गर्म होने पर एक चम्मच जीरा डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

स्टेप 5- अब एक कप कटा प्याज, लहसुन की चार कलियां और हरी मिर्च डालकर भूनें। 

स्टेप 6- सब्जियों पर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाते हुए भूनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मटर का चोखा रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 7- मसाला भुन जाए तो हरी मटर को मिला लें और नरम होने तक भून लें। 

स्टेप 8- जब मटर पक जाएं तो उसमें एक उबला आलू मैश कर लें। 

स्टेप 9- फिर गरम मसाला और नमक मिला लें। 

स्टेप 10- सबसे आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया अच्छे से मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें