Mango Recipe: आम खाने के शौकीन लोगों को गर्मी के मौसम का काफी इंतजार रहता है, क्योंकि इस मौसम में ही लोगों को भरपूर मात्रा में आम मिलता है। इस मौसम में आम की कीमत भी काफी कम ही होती है। ऐसे में लोग पेट के साथ मन भर के भी आम खाते हैं। गर्मियों में आम और आम से बने पकवान काफी फ्रेश फील कराते हैं। इसी के चलते लोग कच्चे आम के साथ-साथ पके आम से भी तमाम तरह के पकवान बनाते हैं।
अगर पके आम की बात करें तो ज्यादातर लोग पके आम का मैंगो शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। अगर आप आम से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको मैंगो भापा दोई बनाना बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद खाने में खट्टा-मीठा रहता है। इसे दही, आम और चीनी से तैयार किया जाता है। ये इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चे से लेकर बड़े लोग तक इसे काफी मन से खाते हैं।