फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dosa Making Tips: लोहे के तवे पर भी नहीं चिपकेगा डोसा, बस अपनाएं ये तरीके

Fri, 21 Jun 2024 02:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसको अपनाकर आप अपने डोसे को एकदम बाजार जैसा कुरकुरा बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
dosa - फोटो : istock
Dosa Making Tips : साउथ इंडियन फूड किसे पसंद नहीं होता। अक्सर कई सेलिब्रिटी को ये कहते सुना जाता है कि वो सांभर और चटनी के साथ नाश्ते में डोसा खाना पसंद करते हैं। ये काफी हेल्दी होता है। कई लोग कोशिश करते हैं कि उनका डोसा बाजार जैसा बने पर ऐसा नहीं होता। अक्सर जब लोग लोहे के तवे पर डोसा बनाते हैं तो ये चिपक जाता है। इससे तवा भी खराब होता है और साथ में डोसे का टेस्ट भी खराब होता है।

लोगों की इस परेशानी का हल हमारे पास है। दरअसल, आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसको अपनाकर आप अपने डोसे को एकदम बाजार जैसा कुरकुरा बना सकते हैं। इसके लिए आपको डोसा बनाते वक्त सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
डोसा - फोटो : social media
तवे पर नहीं होनी चाहिए गंदगी 

अगर आप डोसा बनाना चाह रही हैं तो सबसे पहले तवे को अच्छे से साफ कर लें। अगर इस पर तेल या गंदगी लगी रहेगी तो डोसा सही से नहीं बनेगा। इसके लिए आपको तवे को अच्छे से साफ करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
onion - फोटो : Pixabay
प्याज या आलू की मदद से करें तवे को चिकना

डोसा बनाने के लिए तवे को पहले से तैयार करना चाहिए। इसके लिए आप प्याज या आलू को आधा काट लें। अब आप कटे हुए आधे प्याज या आलू को तेल में डुबाकर इससे तवे को चिकना कर सकते हैं।

4 of 6
डोसा - फोटो : social media
तवे को गर्म करके फिर करें ठंडा

अगर आपका डोसा लगातार चिपक रहा है तो तवे को एक बार अच्छे से गर्म करें फिर ठंडा कर लें। अब जब आप इस तवे पर डोसा बनाएंगी तो ये ज्यादा कुरकुरा बनेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
dosa - फोटो : social media
ना करें ये गलतियां

अगर आप डोसा बनाने जा रहीं हैं तो इसके बेटर को तुंरत फ्रिज से निकाल कर इस्तेमाल ना करें।  डोसा बनाने के कुछ समय पहले इसे बाहर निकाल कर नॉर्मल कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dosa - फोटो : social media
डोसे का बेटर तैयार करते वक्त ध्यान रखें कि इसमें पानी ज्यादा ना डाला गया हो। अगर बेटर में पानी ज्यादा होगा तो डोसा फटने लगेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें