फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर 10 मिनट में बनाये स्वादिष्ट परवल की मिठाई, मेहमान भी कह उठेंगे 'YUMMY'

Thu, 19 Oct 2017 09:41 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
Parwal Mithai Recipe
आपने दिवाली पर कई तरह की मिठाई खाई होगी लेकिन इस बार अपने मेहमानों को ये खास डेजर्ट खिलाकर अपने त्योहार की रौनक को दोगुना कीजिए। इसका मीठा और क्रंची स्‍वाद सभी को भाता है। आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने के सही तरीके के बारे में। 

पढ़ें- दीवाली पर बनती है घरों में ये स्पेशल मिठाई, इस बार आप भी जरूर करें ट्राई
विज्ञापन

2 of 5
Parwal Mithai Recipe
सामग्री-
परवल छीलकर बीच से चीरा लगाए हुए - 250 ग्राम
मावा (खोया)- 2 कप
इलायची पाउडर- एक छोटा चम्मच
बादाम- 10 से 15  कटे हुए
पिस्ता- 10 से 15 कटे हुए
मिल्क पाउडर- 3 चम्मच
बेकिंग सोडा- 2 चुटकी
चीनी- 3 कप
विज्ञापन

3 of 5
Parwal Mithai Recipe
विधि -
-सबसे पहले स्‍टफिंग बनाने के लिए मावे को एक पैन में रोस्‍ट करें। उसमें आधा कप शक्‍कर मिलाएं।
-एक दूसरे पैन में बची हुई शक्‍कर की पतली चाशनी तैयार करें।
-इसके बाद मावे में हरी इलायची मिलाएं। 
-अब मावे को आंच से उतारकर उसमें बारीक कटे बादाम और पिस्‍ते मिलाएं।
-उसके बाद इसमें मिल्‍क पाउडर मिलाएं।
-इस मिश्रण को एक प्‍लेट पर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

4 of 5
Parwal Mithai Recipe
-इसके बाद परवलों को उबाल लें। जिसके लिए एक गहरे पैन में पानी भरकर उसमें बेकिंग सोडा मिक्‍स करें।
-जब पानी उबलने लगे तो उसमें परवल डाल कर 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
-इसके बाद परवलों को चाशनी से निकाल लें।
-इन परवलों को एक तार वाली चाशनी में लगभग 1 घंटे तक डालकर रखें, जिससे वह पूरी तरह से मीठे हो जाएं।
-ऐसा करने से परवल का रंग भी बदल जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parwal Mithai Recipe
-चाशनी से निकालने के बाद परवल में मावे के मिश्रण को भरकर उस पर ऊपर से केसर के धागे लगा कर सजाएं।
-आपकी परवल की मिठाई बनकर बिल्कुल तैयार हो चुकी है। आप इसे अपने महमानों को सर्व कर सकती हैं।
-इस मिठाई को फ्रिज में रख कर एक हफ्ते तक बड़े आराम से खाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें