फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही तैयार करें स्वादिष्ट वेज कबाब रोल, बाहर का खाना भूल जाएंगे बच्चे

Mon, 25 Jan 2021 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ROLL
हाइजीन की वजह से अगर आप भी नहीं चाहती की बच्चे बाहर की चीजों को खाए। ऐसे में घर में ही उनकी फरमाइशों को पूरा करने के लिए टेस्टी वेज कबाब रोल तैयार कर सकती हैं। ये खाने में लाजवाब होने के साथ ही फटाफट बनकर भी तैयार हो जाता है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
सोयाबीन
आवश्यक सामग्री
  • 2 कप सोयाबीन नगेट्स
  • 4 पीस ब्रेड स्लाइस 04 पीस,
  • 2 छोटे चम्मच सिरका 
  • 2 छोटे चम्मच लहसुन पेस्ट
  • आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • स्वादनुसार नमक
  • 2 मध्यम प्याज
  • हरी मिर्च
पराठा के लिए
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • , तेल, स्वादनुसार नमक
विज्ञापन

3 of 4
kabab
वेज कबाब पराठा बनाने की विधि 
  • वेज कबाब पराठा रोल बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को पानी में भिगोकर डेढ़ घंटे तक रख दें।
  • अब सोयाबीन को अच्छे से निचोड़कर उसका सारा पानी निकाल लें। साथ ही ब्रेड के स्लाइस का चूरा करके पाउडर बना लें।
  • अब सोयाबीन नगेट्स, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, स्वादनुसार नमक, हरी मिर्च, सिरका डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब जब मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए तब इसके छोटे -छोटे कबाब बनाकर एक घंटे तक फ्रिज में रख दें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें फिर उसमें वेज कबाब को सुनहरा होने तक फ्राई करते रहें। 
विज्ञापन

4 of 4
paratha
पराठा बनाने की विधि
  • पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक और 2 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब पानी से आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें।
  • आटा गूंथ जाने के बाद इसे 30 मिनट तक ढक कर रख दें। अब गूंथे आटे से रोटी बेल लें इसके बाद तवे पर तेल गरम करके रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। 
  • जब पराठा सिंक जाए तब इसमें इसमें कबाब की टिक्की लेकर चम्मच की सहायता से पूरे पराठे पर फैला दें। इसके बाद इसमें हरी धनिया की चटनी और प्याज डालकर रोल बना लें।
  • लीजिए तैयार है आपका वेज कबाब रोल। आप इस वेज कबाब रोल को सॉस , चटनी के साथ खा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें