फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में बचे हुए ब्रेड के किनारों से बनाएं करारी टिक्की, शाम के स्नैक्स में परफेक्ट है ये रेसिपी

Thu, 02 Jul 2020 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्रेड - फोटो : Pixabay
अक्सर लोग ब्रेड की बहुत सारी रेसिपी बनाने के लिए इनके किनारों को निकालकर अलग कर देते हैं। जो बाद में किसी काम न आने की वजह से फेंक दिए जाते हैं। अगर आपको भी समझ में नही आता कि कि बचे हुए ब्रेड के किनारों का क्या करें तो आज हम लेकर आएं हैं इससे बनी हुई टिक्की। जो खाने में  स्वादिष्ट होने के साथ ही बारिश के मौसम में पकौड़ी और तली-भुनी चीजों को खाने की क्रेविंग भी दूर करेगी। आगे की स्लाइड में जानिए रेसिपी।

 
विज्ञापन

2 of 5
टिक्की - फोटो : social media
टिक्की बनाने की सामग्री
दो कप बचे हुए ब्रेड के किनारे, दो उबले आलू, एक कप प्याज, आधा कप शिमला मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला, नींबू का रस, चाट मसाला, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार।

 
विज्ञापन

3 of 5
आलू
टिक्की बनाने की विधि
टिक्की बनाने के लिए आलू को उबाल लें। एक बर्तन में आलू और बचे हुए ब्रेड के किनारों को लेकर मैश कर लें। अब इस मिश्रण में नमक, चाट मसाला, हरा धनिया, हरी मिर्च, गरम मसाला, नींबू का रस, शिमला मिर्च, कटा हुआ प्याज और बची हुई सारी सामग्री मिलाकर मैश कर लें। 


 

4 of 5
टिक्की - फोटो : social media
अब हाथों में हल्का सा तेल लेकर इस मिश्रण को लेकर अपने मनचाहे आकार गोल या फिर अंडाकार में शेप दें। फिर एक पैन को आंच पर गर्म कर लें। इसमे तेल डाले। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें टिक्की डालकर सुनहरा होने तक तल लें। टिक्की को गर्मागर्म केचप के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही के साथ टिक्की
आप चाहें तो इस टिक्की को मटर के छोले, दही, मीठी और खट्टी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें