फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव: फलों और सब्जियों से भी हो सकता है संक्रमण, इस तरह करें साफ

Wed, 01 Jul 2020 05:21 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फल और सब्जियों से भी कोरोना का इफेंक्शन होने का खतरा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे बचने के लिए सभी सावधानी बरत रहे हैं। फल और सब्जियों से भी कोरोना का इफेंक्शन होने का खतरा है। इसलिए कुछ खाने या बनाने से पहले इन्हें अच्छी तरह से साफ करना बहुत आवश्यक है।

इसी को लेकर कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि फल और सब्जियों को कैसे साफ किया जाए। इसी को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (एफएसएसआई) ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इससे आप यह समझ सकते हैं कि फलों और सब्जियों को कैसे साफ किया जाए।

विज्ञापन

2 of 5
सब्जियों को साफ करने के लिए गुनगुना पानी लें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अगर फल-सब्जी या कोई अन्य उत्पाद पैकेट के अंदर यानि डिब्बा बंद है, तो उसे ऊपर से साफ कर लें। उपयोग करने से पहले कुछ समये के लिए अलग रख दें। सब्जियों को साफ करने के लिए गुनगुना पानी लें। या फिर आप एक टब में गर्म पानी लेकर उसमें 50 ppm क्लोरीन की सिर्फ एक बूंद डालें और उसमें सब्जियों को डुबाकर साफ करें।

विज्ञापन

3 of 5
फलों और सब्जियों को साफ करने के लिए पीने के पानी का उपयोग करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

फलों और सब्जियों को साफ करने के लिए पीने के पानी का उपयोग करें, यानी अगर आपके पास फिल्टर किया हुआ पानी हो तो उसे सब्जियों और फलों को साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। यह सब्जियों और फलों को खाने और पकाने के योग्य बनाता है।

4 of 5
फल और सब्जियों पर किटाणुनाशक स्प्रे या साबुन से साफ करने की गलती न करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

फल और सब्जियों पर किटाणुनाशक स्प्रे या साबुन से साफ करने की गलती न करें। इससे फल सब्जी की गुणवत्ता खराब हो जाएगी। किटनाशक स्प्रे में मौजूद केमिकल आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फल सब्जी साफ करने के लिए साफ और ताजे पानी का उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सब्जी खराब होने का डर हो तो उन्हें फ्रिजर में रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

एक सवाल यह भी आता है कि क्या फल और सब्जियों को फ्रिजर में स्टोर करके रखना जरूरी है। तो सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि जो सब्जी खराब होने का डर हो तो उन्हें फ्रिजर में रखें नहीं तो सब्जियों और फलों को रुम टेंपरेचर पर भी स्टोर कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें