फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बनाएं स्वादिष्ट सेब की जलेबी, खाने में है लाजवाब

Tue, 17 Nov 2020 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jalebi
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में घर में कुछ ना कुछ मीठा बनाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन हर बार वहीं सेंवई और खीर बना कर बोर हो गई हैं। तो इस बार त्योहार पर सेब की जलेबी ट्राई करें। बनाने में आसान और फटाफट जाने वाली ये स्वीट डिश घर के हर सदस्य को पसंद आएगी। वहीं ये हेल्दी होने के साथ ही मिठास के मामले में भी सही होती है। तो अगली बार घर में कुछ डेजर्ट बनाने का मन हो तो फटाफट इस आसान सी रेसिपी को ट्राई करें। तो चलिए जानें सेब की जलेबी बनाने की आसान सी रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : पेक्सेल्स
सामग्री
2 सेब ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए)
3 कप मैदा
दो चम्मच चीनी
दो बड़ा चम्मच तेल
1 कप पानी
एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कटोरी कटे हुए काजू
गुलाब की कुछ पत्तियां
 
विज्ञापन

3 of 5
apple jalebi - फोटो : Instagram
सेब जलेबी बनाने की विधि
सबसे पहले हम जलेबी बनाएंगे। इसके लिए एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें। अब एक बर्तन लीजिए उसमें मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें। आपका बैटर तैयार है इसे साइड रख दें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अब हम करेंगे चाशनी की तैयारी। इसके लिए आप चीनी और पानी को उबाल लें। जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को धीमी कर दें। अब इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की, इलायची पाउडर मिलाएं और इसे तब तक उबलने दें जब तक एक तार की चाशनी बनकर न तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
apple jalebi - फोटो : Instagram
अब हम जलेबियों को तलेंगे। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। अब सेब के टुकडों को मैदे का जो मिश्रण तैयार किया था उसमें डिप करें और तेल में डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक तले जब तक सुनहरा न हो जाए। जलेबियों के तलने के बाद इन्हें दो मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकाल लें। आपकी सेब जलेबी बनकर तैयार है। अब इसके ऊपर कटे काजू और गुलाब की पत्तियों से सजाकर इसे गर्मागर्म सर्व करें। देखना सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें