फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की थकान और शरीर को करना है डिटॉक्स तो एक अगले कुछ दिनों में खाएं ये सुपरफूड

Mon, 16 Nov 2020 04:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिनों तक चलता है। ऐसे में खान-पान भी जमकर होता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक त्योहार में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में डाइट और फिटनेस रूटीन सब रुक जाती है। जिसकी वजह से बाद में बढ़ा हुआ वजन और ब्लड शुगर परेशानी का कारण बनता है। ऐसे में जरूरी है कि त्योहार के बाद कुछ खानपान की आदतों में कुछ सावधानी रखी जाए। इसस शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट निकल जाता है। साथ ही ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर में सुधार हो जाता है। आगे की स्लाइड में देखिए किन चीजों को खाने से शरीर एक बार फिर से डिटॉक्स हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपने त्योहारों के सीजन में जमकर तला भुना और तेल मसाले वाला खाना खाया है तो कुछ ऐसा खाने की जरूरत है तो आपको पेट भरने के साथ ही एनर्जी भी दे। इसके लिए सर्दियों में मिलने वाले हरे साग जैसे बथुआ, मेथी, पालक को खाने में शामिल करना चाहिए। साथ ही बींस वगैरह खाने में काफी हल्के होते हैं। जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
salad
खाएं सलाद
शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालना है तो हर दिन ब्रंच या फिर डिनर और लंच के बीच के समय में सलाद खाएं। सलाद में गाजर, शलजम, मूली, देसी टमाटर और चुकंदर को शामिल करें।

4 of 5
कच्ची सब्जियां और फल खाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
इन मौसमी सब्जियों को खाने से शरीर में जरूरी पौष्टिक तत्व और फाइबर्स मिल जाते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी पिएं
शरीर के हानिकारक और गैरजरूरी फैट को घटाने के लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है। एनर्जी और खुद को तरोताजा रखना हो तो ग्रीन टी पिएं। त्योहारों के समय में खाएं हानिकारक चीजों को ग्रीन टी बाहर निकालकर फैट घटाने का काम करती है।
बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इन चीजों का करें सेवन, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें