फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ट्राई करें राजस्थानी डिश और बनाएं स्वादिष्ट दाल ढोकली

Fri, 12 Jun 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
घर पर रोज क्या बनाएं? अगर ऐसे सवालों से परेशान रहती हैं तो इस बार ट्राई करें दाल ढोकली। दोपहर के लंच के लिए इस राजस्थानी डिश का कोई जवाब नहीं। टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी ये आसान है। तो अगर आप कुछ नया बनाना चाहती हैं तो दाल ढोकली को जरूर ट्राई करें। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की विधि।

 
विज्ञापन

2 of 4
दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 
एक कप अरहर की दाल, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार।
तड़के के लिए चाहिए एक चम्मच जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, 8-10 करी पत्ता, हरी मिर्ची, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार।

 
विज्ञापन

3 of 4
ढोकली बनाने के लिए
एक कप गेंहू, आधा कप बेसन, नमक, अजवाइन, देसी घी, पानी जरूरत के मुताबिक।


 
विज्ञापन

4 of 4
दाल ढोकली बनाने की विधि
  • सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कुकर में दाल, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर 2 सीटी आने तक उबाल लें। 
  • साथ में ढोकली बनाने के लिए बर्तन में गेंहू का आटा, बेसन, हल्दी पाउडर, अजवाइन, नमक और घी मिलाकर मिक्स कर लें। पानी डालकर आटा गूंथ लें। 
  • इस गुंथे हुए आटे से रोटी बेलकर उनके चौकोर आकार में काट लें। एक पैन में पानी गर्म कर उसमें रोटी के टुकड़े डालकर उबाल लें। जब ये पक जाएं तो इन्हें निकालकर दाल वाले कुकर में डाल दें। और दस मिनट तक पकाएं। अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमें जीरा, हींग, करी पत्ता डालकर भून लें। इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालकर नरम होने तक पकाएं। टमाटर पक जाए तो इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इस सारे तड़के को दाल में डालकर अच्छे से मिक्स करें और हरी धनिया से गार्निश कर सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें