फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकफास्ट में बनाएं आलू का चीला, स्वाद ऐसा की भूल जाएंगे सारी डिश

Fri, 08 Jan 2021 08:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आलू - फोटो : पिक्साबे
रोजाना के नाश्ते के लिए अगर आप वहीं पोहा और दलिया बनाकर ऊब गई हैं। तो एक बार ट्राई करें आलू का चीला। इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि बच्चों के साथ ही बड़ों को भी खासा पसंद आएगा। यहीं नहीं इसे आप चाहे तो सुबह के नाश्ते के साथ ही शाम के स्नैक्स में भी बना सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है आलू का चीला बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आलू का चीला बनाने की सामग्री
दो मध्यम आकार के आलू, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, बेसन और एक चम्मच मैदा, धनिया पत्ता, अदरक का पेस्ट।
विज्ञापन

3 of 4
chilla
आलू का चीला बनाने की विधि
आलू का चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर कद्दकस में लच्छेदार काट लें। इस आलू को अच्छे से धोकर पानी निथारकर अलग रख दें। कुछ देर बाद इसमे जीरा पाउडर, नमक, हल्दी, काली मिर्च और बेसन के साथ थोड़ा सा मैदा डालकर रख दें। इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। जिससे कि सारा मसाला अच्छे से सेट हो जाए।
विज्ञापन

4 of 4
chilla
अब एक दूसरे बर्तन में प्याज, बेसन, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और अदरक के पेस्ट को मिलाकर रख दें। इस मिश्रण को भी अलग रख दें। अब सारे बर्तनों में रखा मिश्रण मिलाकर एक कर लें। जिससे कि चीला आसानी से बन सके। एक पैन में घी गर्म करें। इस पैन में आलू के मिश्रण को डाल दें। जब ये एक तरफ से पक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ से सेंक लें। ध्यान रहें कि इसे मध्यम आंच पर पकाएं। जिससे कि ये कच्चा ना रह जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें