फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe Of The Day: आम से बनीं इस मिठाई से मुंह में घुल जाएगी मिठास, बनाने का तरीका है आसान

Mon, 13 Jun 2022 12:25 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mithai
गर्मियों के मौसम में आम का लुत्फ हर कोई लेना चाहता है। वहीं इससे बने डेजर्ट भी लोगों को काफी पसंद होते हैं। फिर वो चाहे आइसक्रीम हो या फिर कुल्फी। वहीं मैंगो शेक और स्मूदी भी काफी टेस्टी होती हैं। इसके साथ ही आम की बनी मिठाई को भी बहुत लोग पसंद करते हैं। तो चलिए जानें आम पाक की रेसिपी। जिसे बनाना बेहद आसान है। 
विज्ञापन

2 of 5
आम - फोटो : iStock
आम पाक बनाने की सामग्री
आम पाक बनाने के लिए जरूरत होगी पके हुए पांच से छह आम, खोवा आधा किलो, चीनी ढाई सौ ग्राम, एक चम्मच देसी घी, इलायची का पाउडर, खाने वाला पीला रंग एक चुटकी, पिस्ता बारीक कटा हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
mango - फोटो : Pixabay
आम पाक बनाने की विधि
आम पाक यानी आम की मिठाई बनाने के लिए आम को लेकर धो लें। फिर इसका छिलका उतार लें। और गूदा निकालकर किसी बर्तन में इकट्ठा कर लें। अब किसी मोटे तले की कड़ाही को गैस पर गर्म करें। फिर इसमे खोवा डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक कि खोवा घी ना छोड़ने लगे। जब खोवा घी छोड़ना शुरू कर दे। तो इसमे आम का गूदा डालकर भूनें। कम से कम चार से पांच मिनट तक भूनते रहें। 

4 of 5
khoya - फोटो : social media
फिर इसके बाद इसमे खाने वाला पीला रंग और इलायची पाउडर डाल दें। कलछी से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। गैस को बंद कर कड़ाही को नीचे उतार लें। अब किसी बर्तन में एक कप पानी और चीनी डालकर गर्म कर लें। इस चीनी पानी की एक तार की चाशनी बनाकर तैयार कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिठाई - फोटो : Instagram/@oye.foodieee
इस चाशनी में आम और खोवे के भुने हुए मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। किसी ट्रे या फिर बड़ी थाली में घी लगाकर चिकना कर लें। इसके बाद इसमे सारे मिश्रण को एक सार करके फैला दें। इसके ऊपर पिस्ता के बारीक टुकड़ों को डालकर सजा दें। आप चाहें तो इसके ऊपर सिल्वर वाला वर्क भी सजा सकते हैं। जब ये ठंडा हो जाए तो मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है स्वादिष्ट मिठाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें