फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: बच्चों के लिए तैयार करें ब्रेड पिज्जा रोल, भूल जाएंगे बाहर का खाना

Wed, 09 Feb 2022 12:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cheese Bread Rolls Recipe - फोटो : istock
बच्चे हमेशा फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप उन्हें बाहर का खाना खिलाना कम पसंद करती हैं। तो घर में ही टेस्टी डिश बनाकर तैयार कर सकती है। इसे बनाना इतना मुश्किल नही है। बस सभी सामग्रियों की मदद से इसे टेस्टी बनाया जा सकता है। वैसे ब्रेड पिज्जा रोल केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी खासा पसंद आएगा। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की रेसिपी। शाम के नाश्ते के लिए ये टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
pizza - फोटो : istock
ब्रेड पिज्जा रोल बनाने के लिए जरूरत होगी आधा कप चीज, दो कप शिमला मिर्च बारीक कटे हुए, दो कप बारीक कटे प्याज, एक कप बारीक कटे गाजर, एक चम्मच, ऑर्गेनो. एक चम्मच चिली फ्लेक्स, एक चम्मच पि़ज्जा सॉस, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
roll - फोटो : facebook
सबसे पहले सभी सब्जियों प्याज, गाजर, कैप्सिकम, और चाहे तो अपने हिसाब से मनचाही सब्जियों को बारीक काट लें। फिर ब्रेड को लेकर किसी समतल सतह पर रखकर बेलन की मदद से चपटा कर लें। ध्यान रखें कि ब्रेड बिल्कुल ताजी हो। नहीं तो वो टूटना शुरू कर देगी। ब्रेड को चपटा करने के बाद टोमैटो सॉस, पिज्जा सॉस और मेयोनीज की एक परत लगाएं। 

4 of 5
spring roll - फोटो : facebook
अब इस ब्रेड में जिसमे मेयोनीज और सॉस लगे है। इसके ऊपर सब्जियां, चीज और कुछ सीजनिंग डालें। अब इस ब्रेड को रोल कर लें। किसी कटोरी में मैदे का गाढा़ घोल तैयार कर लें। रोल ब्रेड को इस गाढे घोल की मदद से चिपका लें। जिससे कि स्टफिंग बाहर ना निकलें। अब तीन से चार अंडे को फोड़ कर रख लें। अब इस अंडे में ब्रेड के रोल को डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेड - फोटो : Pixabay
किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे तैयार ब्रेड पिज्जा रोल को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। फिर इसे पेपर टॉवेल पर निकाल कर अतिरिक्त तेल को सुखा लें। बस टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें