फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Day: पार्टनर को करना है इंप्रेस तो घर में ही तैयार कर लें चॉकलेट डेजर्ट

Wed, 09 Feb 2022 11:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
dark chocolate - फोटो : istock
चॉकलेट डे पर पार्टनर को इंप्रेस करने की इच्छा है तो घर में ही क्यों ना कुछ तैयार करें। ये बनाने में आसान भी होगा और टेस्टी भी। चॉकलेट को मोडिफाई कर बर्फी का आकार दें। सबसे खास बात की केवल गर्लफ्रेंड ही नहीं ब्वॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बड़े ही आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है चॉकलेट से बनी ये खास रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
chocolate dry fruit barfi
चॉकलेट को मोडिफाई कर बर्फी का आकार दें। साथ ही इसमे टेस्ट का भी ट्विस्ट लाएं। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी दूध दो कप, बादाम मुट्ठी भर, काजू आधा कप कटे हुए, इलायची पाउडर, चीनी एक कप, अखरोट आधा कप, पिस्ता आधा कप कटे हुए, घी 50 ग्राम, कोकोनट पाउडर, मिल्क चॉकलेट।
विज्ञापन

3 of 4
chocolate - फोटो : instagram
चॉकलेट बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म कर लें। और उसमे दो चम्मच घी और कोकोनट पाउडर डाल दें। कुछ समय बाद इसमे दूध डालें और पांच से छह मिनट तक पका लें। ध्यान रखें कि इसे चलाते रहें नहीं तो नीचे से तली पकड़ लेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
chocolate dry fruit barfi
अब इस मिश्रण में कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट डालें। साथ में पका लें। कुछ देर बाद इसमे इलायची पाउडर और चीनी डालें। साथ में दो से तीन मिनट तक पकाएं। गैस बंद कर इसे किसी ट्रे में पलट दें। ट्रे को देसी घी से ग्रीस कर लें। फिर इसमे पूरा मिश्रण पलट दें। इसे मनचाहे आकार में काट लें। ठंडा करने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख दें। कुछ देर बाद फ्रिज से निकाल लें। आसान से स्टेप्स में चॉकलेट से बनी ये बर्फी तैयार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें