सर्दियों में अक्सर लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं जो गर्म हो। जाहिर सी बात है पुरानी रेसिपी जैसे बनाकर आप बोर हो जाते हैं तो खाकर कितना बोर हो चुके होंगे। खाने के साथ पौष्टिक एक्सपेरिमेंट करना अच्छा माना जाता है ताकि आपको कुछ नया सीखने और चखने को मिले। विटामिन ए और लाइकोपीन में समृद्ध होने की वजह से गाजर दृष्टि में सुधार करने में मदद करती है। ये सिलिकॉन और विटामिन सी से भी समृद्ध हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। गाजर में मौजूद विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं वजन कम करने वाले आहार का एक अन्य महत्वपूर्ण घटक प्रोटीन है। मूंग बींस, प्रोटीन के सबसे अच्छे पौधे-आधारित स्रोत हैं जो अधिकांश भारतीय घरेलू रसोई में मौजूद होते हैं तो क्यों न प्रोटीन युक्त शाकाहारी सलाद बनाने के लिए इनका उपयोग किया जाए।