फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के नाश्ते में बनाएं काबुली चने से टेस्टी स्नैक्स, बर्गर की टिक्की के लिए भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Wed, 07 Oct 2020 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फलाफल - फोटो : social media
किसी मेहमान को चाय पर बुलाया है। या फिर शाम का नाश्ता बनाना है। कई बार गृहणियों को नहीं समझ आता कि कौन सी नई डिश बनाई जाए। जो फटाफट तैयार हो जाने के साथ ही आसान भी हो। अगर आप इस दुविधा से कभी ना कभी जूझती हैं तो ट्राई करिए टेस्टी और क्रिस्पी फलाफल। ये बनाने में आसान होने के साथ ही कई तरह से नाश्ते में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। तो चलिए जानें इसे बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 5
काबुली चना - फोटो : Pixa
फलाफल बनाने की सामग्री
फलाफल बनाने के लिए एक कटोरी काबुली चने को रातभर भिगोकर रख दें। साथ ही कुछ लहसुन की कलियां, एक प्याज, हरा धनिया, छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च बारीक कटी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए। 
विज्ञापन

3 of 5
भिगोए हुए चने
फलाफल बनाने की विधि
फलाफल बनाने के लिए भीगे हुए काबुली चने को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। इसके साथ ही लहसुन की कलियां, प्याज भी पीस लें। ध्यान रहें इन सबको पीसने के लिए पानी का इस्तेमाल ना करें। 
अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालने के बाद इसमें हरा धनिया, जीरा पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस तैयार पेस्ट से गोल टिक्की या फिर पेटीज का आकार दें। 

4 of 5
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। फिर आंच को मध्यम कर तैयार फलाफल को कढ़ाही में डालकर सुनहरा होने तक तलें। तैयार हैं आपके टेस्टी और क्रिस्पी फलाफल। अगर आप हेल्थ के प्रति सचेत हैं और इस हेल्दी रेसिपी को बिना तले खाने की ख्वाहिश रखते हैं तो फलाफल को ओवन में बेक भी कर सकते हैं। इसके लिए फलाफल की टिक्की का आकार देकर 15 मिट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। इस बीच ओवन को 375 फॉरेनहाइट पर सेट कर पैन पर तेल लगा दें। अब सारे फलाफल को इस पैन में सजाकर बेक होने के लिए रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक तरफ से जब ये सुनहरे नजर आने लगे तो बीच में इन्हें निकालकर सारे फलाफल पलट दें। जिससे कि ये दोनों तरफ से अच्छे से सिंक जाएं। तैयार हैं आपके ओवन में बेक किए हुए फलाफल। इन्हें टोमैटो सॉस या फिर हमस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें