फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्के के दानों से बेहद आसान तरीके से बनाएं टेस्टी और करारे पकौड़े

Wed, 12 Aug 2020 09:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
मानसून के मौसम में शाम की चाय के साथ पकौड़ों का मजा ही अलग होता है। लेकिन अगर आप वहीं प्याज, आलू, पालक और दूसरी सब्जियों के पकौड़े बनाकर ऊब गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। तो एक बार कॉर्न पकौड़ों को बनाएं। टेस्टी होने के साथ ही ये बनाने में भी बहुत आसान है। साथ ही इन पकौड़ों को बच्चे भी पसंद करेंगे क्योंकि ये स्वीट कॉर्न से बनेंगे। जिसे आजकल हर बच्चा खाना चाहता है। तो आगे की स्लाइड में जानिए बनाने की विधि।

 
विज्ञापन

2 of 5
स्वीट कॉर्न दो कप, धनिया पत्ता, क्रीम दो चम्मच, हरी मिर्च, बेकिंग पाउडर आधा चम्मच, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस दो चम्मच, तलने के लिए तेल, काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच, मैदा एक कप, लहसुन-अदरक का पेस्ट आधा चम्मच।
विज्ञापन

3 of 5
बनाने की विधि
कॉर्न पकौड़े बनाने के लिए एक बर्तन में स्वीट कॉर्न, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, गरम मसाला पाउडर, लहसुन-अदरक के पेस्ट को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसमें नमक, क्रीम और नींबू के रस को डालकर अच्छे से फेंट लें। 

 

4 of 5
cutlet
दो से तीन मिनट बाद इस कॉर्न के पेस्ट में मैदा डालिए और हल्का पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर पकौड़े का आकार दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मक्का
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कॉर्न पकौड़ों को डालकर सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर तलें। सारे पकौड़ों को तलकर निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला डालकर मनपसंद खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
आप चाहे तो मक्के के दानों से कटलेट भी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सारे मसालों को मक्के के दाने के साथ उबले हुए आलू में मैश कर लीजिए। फिर इस पेस्ट को गोल या चपटा आकार देकर पैन में कम तेल में सेंक लें या फिर कड़ाही में डीप फ्राई कर लें। ये रेसिपी भी बनाने में बहुत आसान है और खाने में स्वादिष्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें