फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Potato Chips: बच्चों के लिए घऱ में ही बनाएं आलू के चिप्स, भूल जाएंगे बाजार वाला चिप्स

Tue, 20 Sep 2022 02:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चिप्स
बच्चे अक्सर पैकेट में मिलने वाले चिप्स और नाचोज को बहुत पसंद करते हैं। कई बच्चे तो दिनभर में कई पैकेट चिप्स खा जाते हैं। जिसकी वजह से अक्सर परेशान रहते हैं। क्योंकि इनमे प्रिजरवेटिव्स की मात्रा भी ज्यादा होती है। साथ ही इनकी कैलोरी भी बहुत होती है। जो बच्चों में मोटापे और डायबिटीज का कारण बनती है। कई बार तो बड़े भी इन चिप्स को खाने के दीवाने होते हैं और बिना सोचे-समझे खाते हैं। अगर बच्चों और घर के बड़ों को आलू के चिप्स इतना पसंद हैं तो इन्हें घर में ही कम तेल में बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें कम तेल में आलू के चिप्स।
विज्ञापन

2 of 4
चिप्स
आलू के चिप्स बनाने की सामग्री
तीन से चार मध्यम आकार के आलू, नमक, स्लाइसर।
विज्ञापन

3 of 4
आलू - फोटो : Istock
आलू के चिप्स बनाने की विधि
आलू के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो लें। फिर इन्हें चाकू की मदद से छील लें। छिले हुए आलूओं को पानी में भिगोकर रखें। इससे ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया रुक जाती है। फिर इन छिले हुए आलूओं को चाकू की मदद से पतला पतला गोल आकार में काट लें। अगर आपके पास स्लाइसर है तो उसकी मदद लें। और पतले चिप्स काटकर तैयार करें। 
विज्ञापन

4 of 4
चिप्स
अब सारे कटे हुए आलूओं को नमक मिले पानी में भिगोकर रख दें। कुछ देर बाद पेपर नैपकिन को बिछाकर उस पर सारे आलू के टुकड़ों को फैला दें और इन्हें पंखे में सुखा लें। जब ये पंखे में सूख जाएं तो इन्हें माइक्रोवेव में पका लें। माइक्रोवेव में पकाने से पहले आलू के टुकड़ों पर नमक और काली मिर्च छिड़क दें। फिर इन्हें हाई तापमान पर पकाएं। या फिर कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर आलू के टुकड़ों को पकाएं। जब ये थोड़े सुनहरे हो जाएं को गैस की आंच को तेज कर क्रंची कर लें। फिर इन सारे तले हुये चिप्स को स्टील की चलनी पर निकालकर रखें। जिससे कि सारा तेल छनकर गिर जाए और चिप्स क्रंची ही बने रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें